क्या बीजेपी का सिरदर्द बढ़ाएगा राहुल गांधी का 16 नंबर वाला कार्ड, कब सुलझेगी ये पहेली? लगने लगी अटकलें – Zee News

राहुल गांधी ने शुक्रवार को लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर अपनी बातें रखीं. इस दौरान उन्होंने एक पहेली भी देश के सामने रखी. उन्होंने कहा कि मेरे हाथ में एक 16 नंबर का कार्ड है और इस पहेली को मैं जल्द बताउंगा. राहुल गांधी के इस बयान के बाद कई अटकलें लगाई जाने लगी हैं. 
Trending Photos
Rahul Gandhi 16 Number Puzzle:  महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर संसद के विशेष सत्र के दूसरे दिन भी जमकर हंगामा देखने को मिला. शुक्रवार (17 अप्रैल) को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस बिल पर अपनी बातें रखीं. हालांकि, उनके भाषण के दौरान भारी हंगामा देखने को मिला. राहुल गांधी ने इस बीच एक पहेली पेश कर दी, जिसके बाद अब अलग-अलग अटकलें लगाई जाने लगी है. 

दरअसल, राहुल गांधी ने अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया, जिसपर बीजेपी आगबबूला हो गई. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इसपर आपत्ति जताई. इसके साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आपत्ति जताते हुए कहा कि राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए. हालांकि, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने राहुल गांधी के संबोधन के आपत्तिजनक शब्दों को रिकॉर्ड से हटाने को कहा. 

राहुल गांधी की 16 नंबर के कार्ड वाली पहेली 

अपने संबोधन के आखिरी में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक पहेली दी और कहा कि इसके बारे में देश की जनता को जल्द ही  पता चलेगा.  राहुल गांधी ने इस दौरान कहा कि आप सबके लिए पहेली: कल, प्रधानमंत्री में एनर्जी कम थी. अचानक, मैंने देखा कि आज 16 अप्रैल है. राहुल गांधी ने इस दौरान एक 16 नंबर का ही कार्ड दिखाया और कहा कि इस पहेली के बारे में जल्द ही देश के लोगों को पता चलेगा. राहुल गांधी ने आगे कहा कि अगर कोई समझ गया कि मैं क्या कह रहा हूं, तो कृपया मुझे मैसेज भेज देना.

Add Zee News as a Preferred Source

पहेली के बाद लगाई जा रही अटकलें 

Puzzle for all of you:
Yesterday, the Prime Minister was low on energy. Suddenly, I noticed it was the 16th of April.
My God, how crazy! The number: Sixteen
(Sixteen sounds a lot like Epstein, doesn’t it?) pic.twitter.com/HwNfLuvSui
— Congress (@INCIndia) April 17, 2026
गौरतलब है कि राहुल गांधी के इस बयान के बाद कई प्रकार की अटकलें लगाई जाने लगी है. लोगों के मन में कौतुहल है कि आखिर राहुल गांधी किस विषय पर बात कर रहे थे. वहीं, लोग अनुमान लगा रहे हैं कि वे सरकार की रणनीति या बिल लाने के समय पर तंज तो नहीं कस रहे हैं.  
बता दें कि विपक्ष सरकार की ओर से पेश महिला आरक्षण बिल को लेकर सरकार की नीयत पर सवाल खड़े कर रहा है. विपक्ष का कहना है कि महिला आरक्षण को परिसीमन से जोड़कर क्या किया जा रहा है. इन सबके बीच राहुल गांधी के इस 16 नंबर के कार्ड वाली अनसुलझी पहेली ने एक नया सस्पेंस खड़ा कर दिया है. 
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी के बयान पर बवाल, भड़क उठी बीजेपी, राजनाथ सिंह बोले- माफी मांगों
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजन…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News