ग्रेटर नोएडा में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने पहले की बेटी की हत्या फिर फांसी के फंदे से झूला – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र स्थित सिरसा नई काॅलोनी में सोमवार को एक पिता ने अपनी बेटी की हत्या कर दी। उसके बाद खुद भी फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। बेटी के प्रेम प्रसंग से परिवार तनाव में था। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कासना कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया कि सोमवार सुबह सूचना मिली कि एक युवती की लाश पड़ी है और उसी के पास एक व्यक्ति पंखे पर फांसी के फंदे से लटका है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। दोनों के शवों को कब्जे में लिया गया। जांच करने पर पता चला है कि दोनों पिता-बेटी है। पिता का नाम अशोक कुमार था जबकि बेटी की पहचान संजना के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से आगरा के वाजिदपुर के रहने वाले थे। ग्रेटर नोएडा के सिरसा में वह अपना मकान बनाकर उसमें रह रहे थे।
पुलिस जांच में पता चला है कि संजना का एक युवक से प्रेम प्रसंग था। यह बात परिजनों को पता चल गई थी। इस बात को लेकर घर में अक्सर विवाद होता रहता था। संजना के पिता अशोक बेटी के प्रेम प्रसंग से खासा नाराज रहते थे। पूर्व में भी कई बार इस बात को लेकर घर में विवाद हुआ था।
सोमवार सुबह बेटी के प्रेम प्रसंग की बात फिर से घर में होने लगी। इससे नाराज अशोक ने पहले बेटी संजना की हत्या कर दी। कुछ देर बाद खुद भी फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। फोरेंसिक की टीम ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य एकत्र किए है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
पुलिस की जांच में पड़ोसियों ने बताया है कि किसी को यह अंदाजा नहीं था कि अशोक बेटी से नाराज होकर इतना बड़ा कदम उठा देंगे। उनके इस कदम के बारे में किसी ने नहीं सोचा था। वह पड़ोसियों के सामने भी बेहद शांत रहते थे। पुलिस ने मामले में परिजनों के अलावा कई अन्य लोगों के बयान भी दर्ज किए है।
ये भी पढ़ें : नोएडा में 12 घंटे में 5 एनकाउंटर, 6 बदमाशों को लगी गोली, 3 गिरफ्तार, कहां-कहां हुई मुठभेड़?
 
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News