—विज्ञापन—
IND vs ENG: केएल राहुल इंग्लैंड दौरे पर खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। शुभमन गिल के बाद वह इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे मैच की दूसरी पारी में भी राहुल ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 90 रनों की पारी खेली थी, जिससे भारतीय टीम को मैच ड्रॉ कराने में मदद मिली। अब राहुल पांचवें टेस्ट मैच में मोहम्मद अजहरुद्दीन का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
दरअसल, भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में 6 शतक अपने नाम किए हैं। अगर राहुल पांचवें मैच में 2 शतक बनाते हैं तो वह अजहरुद्दीन का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं, जबकि केएल राहुल 1 शतक बनाते ही अजहरुद्दीन के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। वह शानदार फॉर्म में हैं ऐसे में सलामी बल्लेबाज से उम्मीद की जा सकती है कि वह आखिरी मैच में 2 शतक बनाकर अजहर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। फिलहाल राहुल इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट 5 शतक बना चुके हैं। अगर वह 2 शतक बनाते हैं तो वह इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। सबसे ज्यादा शतक राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर के नाम हैं। दोनों ने 7 शतक अपने नाम किए हैं।
सुनील गावस्कर ने अपने टेस्ट करियर में इंग्लैंड की सरजमीं पर 15 मैचों में 1152 रन बनाए हैं। वहीं केएल राहुल बिल्कुल उनके नजदीक खड़े हैं। राहुल के नाम अब तक इंग्लैंड में टेस्ट प्रारूप में 1108 रन हैं। ऐसे में वह 45 रन बनाते ही गावस्कर का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। पांचवां मैच 31 जुलाई से लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेला जाएगा। सभी की नजरें राहुल पर रहने वाली हैं। उन्होंने इस दौरे पर भारतीय सलामी बल्लेबाज के तौर पर कमाल किया है।
केएल राहुल ने अब तक खेले गए 4 मैचों की 8 पारियों में 511 रनों को अपने नाम किया है। इस दौरान उनका औसत 63.87 का रहा है। वहीं इस सीरीज में शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने अब तक खेले गए 4 मैचों की 8 पारियों में 722 रन बनाए हैं।
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in