चीनी ऐप WeChat की राह चला X, अब इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मिलेगी पेमेंट सर्विस – Aaj Tak

Feedback
Tesla CEO Elon Musk ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है और अब X ऐप का इस्तेमाल करते हुए यूजर्स डिजिटल पेमेंट का फायदा उठा सकेंगे. मंगलवार को कंपनी ने ऐलान किया है कि उसने पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर Visa के साथ पार्टनरशिप की है और X Money Account को जल्द लॉन्च किया जाएगा. इससे पहले साल 1999 में X.com नाम की डिजिटल पेमेंट सर्विस की शुरुआत की थी.  
X Money Account, एक डिजिटल वॉलेट होगा, इसकी मदद से यूजर्स रकम सेंड और रिसीव कर सकेंगे. अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, इसके लिए अलग से कोई ऐप इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं होगा. X प्लेटफॉर्म पर रहते हुई इस सर्विस का फायदा उठाया जा सकेगा. 
X प्लेटफॉर्म पर मिलने वाली यह सर्विस Amazon Pay के समान हो सकती है. Amazon Pay की सर्विस Amazon India के शॉपिंग ऐप के अंदर ही देखने को मिलेगी. 
X CEO Linda Yaccarino के मुताबिक, Visa द्वारा दी जाने वाली सर्विस की मदद से X यूजर्स अपने बैंक अकाउंट्स और डिजिटल वॉलेट की मदद से रकम को सेंड कर सकेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, X प्लेटफॉर्म पर डिजिटल सर्विस की मदद से यूजर्स अपने डेबिट कार्ड को कनेक्ट कर सकेंगे और रकम को ट्रांसफर कर सकेंगे. 
यह भी पढ़ें: DeepSeek Explained: चीनी AI ऐप ने ChatGPT को छोड़ा पीछे, जानिए कैसे करता है ये काम
Yaccarino ने बताया कि Everything App को तैयार करने में यह डील सर्विस मील का पत्थर साबित होगी. उन्होंने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि Elon Musk का सपना है कि वह X प्लेटफॉर्म को One-Stop Platform बनाना चाहते हैं. इसकी मदद से वे एक ही प्लेटफॉर्म पर सोशल मीडिया, फाइनेंस और AI जैसी सुविधाओं को देना चाहते हैं. 
डिजिटल पेमेंट की दुनिया से Elon Musk का पुराना नाता है. साल 1999 में X.com के को-फाउंडर रहे थे, जो एक प्रकार का ऑनलाइन बैंक था. प्लेटफॉर्म तेजी से पॉपुलर हुआ और शुरुआती कुछ महीने में 2 लाख कस्टमर को अट्रैक्ट किया. 
यह भी पढ़ें: Elon Musk और Sundar Pichai साथ में फोन चलाते दिखे, जानिए स्मार्टफोन्स के मॉडल और कीमत
इसके बाद साल 2000 में X.com का मर्जर Confinity के साथ हो गया, जिसे अब मनी ट्रांसफर सर्विस PayPal के रूप में जाना जाता है. फिर दो साल बाद e-Bay ने Paypal को एक्वायर कर लिया. करीब दो दशक के बाद Elon Musk फिर से डिजिटल पमेंट में एंटर करने जा रहे हैं. 
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News