जर्मनी ने भारतीयों को दिया तोहफा, जर्मन एयरपोर्ट से तीसरे देश जाने के लिए ट्रांजिट वीजा नहीं लगेगा – Hindustan Hindi News

जर्मनी ने भारतीय यात्रियों के लिए बड़ा राहत भरा फैसला लिया है। अब भारतीय नागरिक अगर किसी नॉन-शेंगेन देश की यात्रा पर जा रहे हों और जर्मन एयरपोर्ट पर ट्रांजिट हो तो उन्हें शेंगेन एयरपोर्ट ट्रांजिट वीजा की आवश्यकता नहीं होगी। जर्मन दूतावास ने मंगलवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की। यह व्यवस्था 3 जून 2026 से लागू हो गई है। जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज की भारत यात्रा के दौरान जनवरी 2026 में इसकी घोषणा की गई थी।
संघीय कानून गजट में 2 जून को प्रकाशित सूचना के बाद यह नियम प्रभावी हुआ। यह कदम भारत-जर्मनी संबंधों को और मजबूत करने, लोगों के आवागमन को आसान बनाने और आर्थिक सहयोग बढ़ाने की दिशा में उठाया गया है। मुख्य रूप से फ्रैंकफर्ट और म्यूनिख एयरपोर्ट पर यह छूट लागू होगी। इससे पहले फ्रांस ने भी फरवरी 2026 में भारतीयों के लिए शेंगेन ट्रांजिट वीजा की शर्त को हटा दिया था। अप्रैल 2026 से यह नियम फ्रांस में लागू हो गया। पहले भारतीय यात्रियों को फ्रांस के एयरपोर्ट पर ट्रांजिट के दौरान अमेरिका, कनाडा, जापान या यूरोपीय संघ का वैध वीजा रखना अनिवार्य था, लेकिन अब यह शर्त पूरी तरह समाप्त कर दी गई है।
जर्मनी और फ्रांस दोनों देशों के इस फैसले से भारतीय यात्रियों को यूरोप के रास्ते अन्य देशों की यात्रा करना अब काफी आसान और कम खर्चीला हो जाएगा। इससे पहले भारतीयों को ट्रांजिट वीजा के लिए अलग से आवेदन करना पड़ता था, जो समय और धन दोनों की बर्बादी थी। हाल के वर्षों में जर्मनी की विदेश नीति में भारत की भूमिका काफी बढ़ गई है। 2020 के इंडो-पैसिफिक गाइडलाइंस में भारत को प्रमुख साझेदार के रूप में चिह्नित किया गया था।
चांसलर मर्ज ने अपनी पहली एशिया यात्रा जनवरी 2026 में चीन के बजाय भारत को चुना, जो दोनों देशों के बीच बढ़ते विश्वास का प्रतीक है। भारत-यूरोपीय संघ के मुक्त व्यापार समझौते (FTA) की बातचीत भी इसी दौरान पूरी हुई, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मदर ऑफ ऑल डील्स करार दिया। जर्मनी के इस फैसले से पर्यटन, व्यापार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को नई गति मिलने की उम्मीद है। भारतीय छात्र, व्यवसायी और पर्यटक अब जर्मनी के माध्यम से आसानी से अन्य यूरोपीय देशों की यात्रा कर सकेंगे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
पत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News