प्रिलिम्स के लिये: अरावली, माधव टाइगर रिज़र्व, अखिल भारतीय बाघ आकलन, हाथी अभयारण्य, संरक्षित क्षेत्र, प्रोजेक्ट चीता, गांधीसागर वन्यजीव अभयारण्य, प्रोजेक्ट डॉल्फिन, स्लॉथ बीयर, घड़ियाल, हिम तेंदुआ, कार्बन क्रेडिट ट्रेडिंग स्कीम (CCTS), राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP), नगर वन योजना, MISHTI कार्यक्रम, रामसर स्थल, विस्तारित उत्पादक उत्तरदायित्व (EPR), परिवेश 2.0, PM गतिशक्ति NMP, सॉवरेन ग्रीन बॉण्ड, कोरल रीफ, महत्त्वपूर्ण खनिज।
मेन्स के लिये: वर्ष 2025 में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की मुख्य उपलब्धियाँ और सुधार। पर्यावरण संरक्षण को मज़बूत करने के लिये ज़रूरी कदम।
स्रोत: पी. आई. बी.
वर्षांत समीक्षा 2025 में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC) ने भारत की पर्यावरण संरक्षण, जलवायु समुत्थानशीलता और संस्थागत सुधारों में प्रमुख उपलब्धियों का विस्तार से विवरण प्रस्तुत किया।
वर्ष 2025 में भारत के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC) ने हरित आवरण, वन्यजीव संरक्षण और जलवायु कार्रवाई में उल्लेखनीय प्रगति को सुदृढ़ किया, साथ ही महत्त्वपूर्ण नियामक एवं डिजिटल शासन सुधारों की शुरुआत की गई, जिससे पारिस्थितिक स्थिरता को रूपांतरकारी आर्थिक विकास के साथ एकीकृत करने में देश को वैश्विक नेतृत्व की स्थिति प्राप्त हुई।
दृष्टि मेन्स प्रश्न:
प्रश्न. भारत के पर्यावरण संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा संक्रमण तथा जलवायु-सहिष्णु अवसंरचना को सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक नीतिगत उपायों का मूल्यांकन कीजिये।
1. FAO 2025 के अनुसार वन क्षेत्र के मामले में भारत की वैश्विक रैंकिंग क्या है?
भारत वन क्षेत्र के मामले में विश्व स्तर पर 9वें स्थान पर है और वार्षिक शुद्ध वन लाभ (Annual Net Forest Gain) के संदर्भ में तीसरे स्थान पर है।
2. 2025 में भारत की गैर-जीवाश्म ईंधन क्षमता में कौन-सा महत्त्वपूर्ण लक्ष्य हासिल किया गया?
जून 2025 में गैर-जीवाश्म ईंधनों से स्थापित क्षमता 50% से अधिक है। भारत ने अपने इस NDC लक्ष्य को वर्ष 2030 की निर्धारित समय-सीमा से पाँच साल पहले ही प्राप्त कर लिया है।
3. वर्ष 2025 में मिष्टी (MISHTI) कार्यक्रम के तहत कितने मैंग्रोव का पुनरुद्धार किया गया?
वर्ष 2025 में MISHTI कार्यक्रम के अंतर्गत कुल 4,536 हेक्टेयर मैंग्रोव क्षेत्र का पुनरुद्धार (Restoration) किया गया है।
प्रश्न. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः (2023)
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2
उत्तर: (c)
प्रश्न. भारतीय कृषि परिस्थितियों के संदर्भ में ‘संरक्षण कृषि’ की संकल्पना का महत्त्व बढ़ जाता है। निम्नलिखित में से कौन-कौन से संरक्षण कृषि के अंतर्गत आते हैं? (2018)
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
(a) 1, 3 और 4
(b) 2, 3, 4 और 5
(c) 2, 4 और 5
(d) 1, 2, 3 और 5
उत्तर: (c)
प्रश्न. ‘’भारत में आधुनिक कानून की सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पर्यावरणीय समस्याओं का संविधानीकरण है।” सुसंगत वाद विधियों की सहायता से इस कथन की विवेचना कीजिये। (150 शब्दों में उत्तर दीजिये)
प्रश्न.. भारत में जैवविविधता किस प्रकार अलग-अलग पाई जाती है? वनस्पतिजात और प्राणिजात के संरक्षण में जैवविविधता अधिनियम, 2002 किस प्रकार सहायक है? (2018)
प्रिलिम्स के लिये: पेरिस समझौता, UNFCCC, राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान (NDCs), क्योटो प्रोटोकॉल बनाम पेरिस समझौता, जलवायु वित्त, सामान्य लेकिन विभेदित ज़िम्मेदारियाँ (CBDR)
मेन्स के लिये: वैश्विक जलवायु शासन: UNFCCC, पेरिस समझौता, क्योटो प्रोटोकॉल, भारत की जलवायु प्रतिबद्धताएँ और ऊर्जा परिवर्तन
स्रोत: इंडियन एक्सप्रेस
पेरिस समझौते (2015) ने नवंबर 2025 में अपने दस वर्ष पूरे किये, जिससे इसकी प्रभावशीलता और प्रासंगिकता का वैश्विक स्तर पर पुनर्मूल्यांकन शुरू हुआ।
पेरिस समझौते ने विश्व भर के देशों को साथ लाने में मदद की, लेकिन इसमें कम जवाबदेही, वित्तीय अंतर और समानता के मुद्दे हैं। जलवायु कार्रवाई को मज़बूत बनाने के लिये लागू होने वाली प्रतिबद्धताएँ, सुनिश्चित वित्त, अनुकूलन तथा उत्सर्जन कमी पर समान ध्यान देना आवश्यक है। भारत के लिये अपने जलवायु लक्ष्य को विकास के साथ जोड़ना एक संतुलित और व्यावहारिक मार्ग है।
दृष्टि मेन्स प्रश्न:
प्रश्न. एक दशक बाद पेरिस समझौते की प्रभावशीलता का आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिये। कौन-सी संरचनात्मक सीमाएँ इसकी सफलता में बाधा उत्पन्न करती हैं?
1. पेरिस समझौता क्या है और इसे कब अपनाया गया था?
पेरिस समझौता एक कानूनी रूप से बाध्यकारी वैश्विक जलवायु संधि है, जिसे वर्ष 2015 में COP21 के दौरान UNFCCC के तहत अपनाया गया था। इसका उद्देश्य वैश्विक तापमान वृद्धि को 2°C से नीचे और संभव हो तो 1.5°C तक सीमित करना है।
2. राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान (NDCs) क्या हैं?
NDCs यानी राष्ट्रीय स्तर पर तय किये गए योगदान, हर देश द्वारा हर पाँच वर्ष में प्रस्तुत किये जाने वाले जलवायु कार्रवाई योजनाएँ हैं। इनमें मुख्य रूप से उत्सर्जन कम करने के लक्ष्य और अनुकूलन के उपाय बताए जाते हैं।
3. COP28 में पहले ग्लोबल स्टॉकटेक का क्या महत्त्व था?
ग्लोबल स्टॉकटेक (2023) ने विश्व भर के देशों की सामूहिक प्रगति का मूल्यांकन किया और वर्ष 2030 तक उत्सर्जन कम करने, अनुकूलन और जलवायु वित्त में तेज़ कदम उठाने की आवश्यकता जताई।
4. पेरिस समझौते की कमज़ोर जवाबदेही के लिये आलोचना क्यों की जाती है?
यह कानूनी रूप से बाध्यकारी उत्सर्जन लक्ष्यों पर नहीं, बल्कि स्वैच्छिक NDCs पर निर्भर करता है और पालन न करने पर कोई दंड नहीं है।
प्रश्न. ‘अभीष्ट राष्ट्रीय निर्धारित अंशदान (Intended Nationally Determined Contributions)’ पद को कभी-कभी समाचारों में किस संदर्भ में देखा जाता है? (2016)
(a) युद्ध-प्रभावित मध्य-पूर्व के शरणार्थियों के पुनर्वास के लिये यूरोपीय देशों द्वारा दिये गए वचन
(b) जलवायु परिवर्तन का सामना करने के लिये विश्व के देशों द्वारा बनाई गई कार्य-योजना
(c) एशियाई अवसंरचना निवेश बैंक (एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक) की स्थापना करने में सदस्य राष्ट्रों द्वारा किया गया पूंजी योगदान
(d) धारणीय विकास लक्ष्यों के बारे में विश्व के देशों द्वारा बनाई गई कार्य-योजना
उत्तर : (B)
प्रश्न. वर्ष 2015 में पेरिस में UNFCCC की बैठक में हुए समझौते के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? (2016)
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
(a) केवल 1 और 3
(b) केवल 2
(c) केवल 2 और 3
(d) 1, 2 और 3
उत्तर: (b)
प्रश्न 1. जलवायु परिवर्तन पर अंतर-सरकारी पैनल (आई.पी.सी.सी.) ने वैश्विक समुद्र स्तर में 2100 ईस्वी तक लगभग एक मीटर की वृद्धि का पूर्वानुमान लगाया है। हिंद महासागर क्षेत्र में भारत और दूसरे देशों में इसका क्या प्रभाव होगा? (2023)
प्रश्न 2. ग्लोबल वार्मिंग (वैश्विक तापन) की चर्चा कीजिये और वैश्विक जलवायु पर इसके प्रभावों का उल्लेख कीजिये। क्योटो प्रोटोकॉल, 1997 के आलोक में ग्लोबल वार्मिंग का कारण बनने वाली ग्रीनहाउस गैसों के स्तर को कम करने के लिये नियंत्रण उपायों को समझाइये। (2022)
प्रश्न 3. संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन ऑन क्लाइमेट चेंज (UNFCCC) के पक्षकारों के सम्मेलन (COP) के 26वें सत्र के प्रमुख परिणामों का वर्णन कीजिये। इस सम्मेलन में भारत द्वारा की गई प्रतिबद्धताएँ क्या हैं? (2021)
आज की न्यूज़
एक्सप्लोर करें
नया क्या है?
पीसीएस क्विज़ (05 जनवरी, 2026)
05 Jan 2026
एडिटोरियल क्विज़ (03 जनवरी, 2026)
05 Jan 2026
करेंट अफेयर्स क्विज़ (05 जनवरी, 2026)
05 Jan 2026
मेन्स प्रैक्टिस प्रश्न (05-01-2026)
05 Jan 2026
सूर्यास्त्र रॉकेट लॉन्चर
05 Jan 2026
सनराइज़ फेस्टिवल 2025-26
05 Jan 2026
तिथिवार संग्रह
मासिक एवं वार्षिक संग्रह
नया क्या है?
पीसीएस क्विज़ (05 जनवरी, 2026)
05 Jan 2026
एडिटोरियल क्विज़ (03 जनवरी, 2026)
05 Jan 2026
करेंट अफेयर्स क्विज़ (05 जनवरी, 2026)
05 Jan 2026
मेन्स प्रैक्टिस प्रश्न (05-01-2026)
05 Jan 2026
सूर्यास्त्र रॉकेट लॉन्चर
05 Jan 2026
सनराइज़ फेस्टिवल 2025-26
05 Jan 2026