तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में स्थित सीफूड प्रोसेसिंग यूनिट में अमोनिया गैस लीक हो गई। इस दर्दनाक घटना में 7 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, कम से कम 67 श्रमिकों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है और इनमें से करीब 7 लोगों को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। यह हादसा पेरियापालयम के निकट कन्निगापैर गांव में स्थित सेंट पीटर्स एंड पॉल सीफूड्स एक्सपोर्ट्स फैक्ट्री में हुआ। गैस रिसाव के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरातफरी मच गई और प्रभावित कर्मचारियों को तत्काल एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया।
हादसे की चपेट में आए ज्यादातर मजदूर उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से आए प्रवासी मजदूर बताए जा रहे हैं। गैस के संपर्क में आने के बाद कई लोगों ने सांस लेने में तकलीफ, चक्कर आने और उल्टी जैसी समस्याओं की शिकायत की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अमोनिया गैस का रिसाव फैक्ट्री में लगाए गए एक मेजर वाल्व से हुआ। प्रशासन और संबंधित विभागों ने घटना की जांच शुरू कर दी है ताकि रिसाव के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि कन्निगापैर गांव के पास स्थित फैक्ट्री में अमोनिया गैस रिसाव की घटना में लोगों की जान जाना बेहद दुखद है और कई श्रमिकों के घायल होने की खबर चिंताजनक है। राज्यपाल ने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में ईश्वर उन्हें शक्ति और साहस प्रदान करें। साथ ही उन्होंने अस्पतालों में उपचाराधीन सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और उनके जल्द पूरी तरह स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
पत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play