Breaking News Today 21 June 2026 Aaj Ki Taja Khabar: देश भर में आज NEET-UG की दोबारा परीक्षा होगी. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) इस परीक्षा का आयोजन कर रहा है, जिसमें करीब 22.79 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स हिस्सा लेंगे. यह परीक्षा पेन-पेपर मोड में ही आयोजित होनी है और इसके लिए देश के 564 शहरों में 5400 से ज्यादा एग्जाम सेंटर्स बनाए गए हैं. यह परीक्षा देश के 551 शहरों के अलावा 12 विदेशी शहरों में भी आयोजित हो रही है.
उधर स्विट्जरलैंड में ईरान और अमेरिका के बीच होने वाली शांति वार्ता के लिए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वैंस स्विट्जरलैंड के लिए रवाना हो चुके हैं. वैंस ने अपने विमान में रवाना होने से पहले पत्रकारों से बातचीत में कहा कि
इस वार्ता के लिए ईरान की ओर से बातचीत करने वाले पहले ही स्विट्जरलैंड पहुंच चुके है और यह बातचीत कई दिनों तक जारी रह सकती है.
इसके अलावा आप देश, दुनिया, खेल, बिजनेस और मनोरंजन जगत में दिन भर हुई हलचल को अब आप एक ही क्लिक में पढ़ सकते हैं. India.com के साथ बने रहें और समय-समय पर पेज को रिफ्रेश करते रहें. जैसे ही आप पेज को स्क्रॉल करेंगे आपको पूरे दिन की सभी बड़ी खबरें पढ़ने को मिलती जाएंगी.
JDU की कमान एक बार फिर से बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के हाथों में दे दी गई है. रविवार (21 जून) को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के प्रस्ताव पर राष्ट्रीय परिषद की मुहर लगी.
ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत शुरू होने से पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीद बढ़ी है. कतर और पाकिस्तान की मध्यस्थता में होने वाले ल्यूसर्न समिट पर पूरी दुनिया की नजर है. यह बैठक क्षेत्रीय स्थिरता और कूटनीतिक समाधान की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है.
Breaking News Today 21 June: स्विट्जरलैंड में अमेरिका-ईरान के बीच होने वाली शांति वार्ता से पहले ईरान ने एक बार फिर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद कर दिया है. उसने लेबनान पर इजरायल द्वारा हो रहे लगातार हमलों से नाराज होकर यह कदम उठाया है.
Breaking News Today 21 June: आज दोबारा आयोजित हो रही NEET-UG परीक्षा में करीब 22.79 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स हिस्सा लेंगे. यह परीक्षा पेन-पेपर मोड में ही आयोजित होगी.
Breaking News Today 21 June: नई दिल्ली- मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नीट परीक्षार्थियों के लिए आज 21 जून को DTC बसों में फ्री सफर की घोषणा की है. इससे दिल्ली में यह टेस्ट देने वाले विद्यार्थियों को एग्जाम सेंटर्स तक पहुंचने में आसानी होगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED