तीसरी सोमवारी पर बाबा हरिगिरि धाम में उमड़ी अप्रत्याशित भीड़ ने प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी। लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने से धाम परिसर और आसपास के इलाके में घंटों भीड़ का दबाव बना रहा। इसी अनुभव को देखते हुए प्रशासन ने चौथी सोमवारी की व्य
चौथी सोमवारी की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को धाम न्याय अध्यक्ष सह एसडीएम बखरी सन्नी कुमार सौरव ने पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि तीसरी सोमवारी पर श्रद्धालुओं की संख्या अपेक्षा से काफी अधिक रही।
ऐसे में चौथी सोमवारी के लिए पहले से अधिक बेहतर और व्यवस्थित तैयारी जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए और व्यवस्था में किसी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मेडिकल टीम और एंबुलेंस रहेगी तैयार भारी भीड़ को देखते हुए धाम परिसर के आसपास मेडिकल टीम, आवश्यक दवाएं, प्राथमिक उपचार और एंबुलेंस तैयार रखने का निर्देश दिया गया है। किसी श्रद्धालु के बीमार पड़ने या चोटिल होने पर तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को समन्वय से काम करने को कहा गया। एसडीएम ने कहा कि श्रावणी मेला केवल प्रशासनिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लाखों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा आयोजन है। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण में सुगमता से जलाभिषेक का अवसर मिले, यह प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। मौके पर बीडीओ अखिलेश्वर कुमार, सीओ लवकुश कुमार, बीएओ ओमप्रकाश यादव, इंस्पेक्टर रामकुमार सिंह, थानाध्यक्ष राहुल कुमार समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.