Yuvraj Singh
Date: 09-10-26 19:04
दिल्ली में 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस के निर्देश पर मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद किए जाने की जानकारी सामने आई है. शुक्रवार रात 9 बजे से शनिवार तक कुल 57 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद रखने की बात कही गई है. इस व्यवस्था का असर राजधानी में मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों पर पड़ सकता है, इसलिए घर से निकलने से पहले यात्रा की योजना और संबंधित मेट्रो लाइन की स्थिति की जानकारी लेना जरूरी है.
कई रूट पर यात्रियों को परेशानी
बताई गई जानकारी के मुताबिक, रेड लाइन के 10, यलो लाइन के 20, ब्लू लाइन के आठ, वायलेट लाइन के सात और पिंक लाइन के सात मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद किए गए हैं. इसके अलावा मैजेंटा लाइन के चार और ऑरेंज लाइन के एक स्टेशन पर भी प्रवेश और निकास बंद रखने की जानकारी दी गई है. हालांकि, गेट बंद होने का मतलब यह जरूरी नहीं कि संबंधित स्टेशन पर मेट्रो ट्रेन का परिचालन भी पूरी तरह रोक दिया गया हो. यात्रियों को सलाह है कि वे दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) की आधिकारिक वेबसाइट या सोशल मीडिया अपडेट से प्रभावित स्टेशनों और परिचालन की ताजा स्थिति की पुष्टि कर लें.
रेड लाइन
यलो लाइन
ब्लू लाइन
वॉयलेट लाइन
पिंक लाइन
मजेंटा लाइन
ऑरेंज लाइन
ये भी पढ़ें: न रनवे की जरूरत, न जाम की टेंशन… दिल्ली-NCR में जल्द उड़ान भरेगी एयर टैक्सी! शुरू हुई तैयारी
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें