'डर गई सरकार, देश में आपातकाल जैसे हालात'; सौरव दास बोले- कम पड़ जाएगी आपकी तैयारी – Hindustan

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि नरेंद्र मोदी सरकार जेन-जी से डर गई है। CJP प्रवक्ता सौरव दास ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले BJP शासित राज्यों में पार्टी के वॉलंटियर्स को हिरासत में लिया जा रहा है। जंतर मंतर के विरोध प्रदर्शन से पहले दास ने कहा, “देश में आपातकाल जैसे हालात हैं, दिल्ली को किले में बदल दिया गया है।” रिपोर्ट्स के मुताबिक राजधानी में करीब 23,000 से 26,000 के करीब सुरक्षा बल और जवान तैनात किए गए हैं। गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस की मदद के लिए केंद्रीय बलों की कुल 221 कंपनियां तैनात की हैं। इनमें दिल्ली पुलिस के जवानों के अलावा CRPF, BSF, SSB, ITBP और CISF के बल शामिल हैं।
ये आरोप ऐसे समय में लगाए गए हैं जब प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। पुलिस ने इसके लिए कम समय की सूचना, निर्देशों का पहले पालन न करने और सार्वजनिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और ट्रैफिक मैनेजमेंट से जुड़ी चिंताओं का हवाला दिया है। दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली के इलाके में इंटरनेट पर भी पाबंदी लगा दी है।
सौरव दास ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया है कि कॉकरोचों और आंदोलनकारियों को रोकने की सरकार की सारी तैयारियां कम पड़ जाएंगी। एक न्यूज रिपोर्ट को साझा करते हुए दास ने ये दावा किया है। उस रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के 37 एंट्री प्वाइंट्स पर नाकेबंदी बढ़ा दी है, ताकि दूसरे राज्यों से आने वालों को रोका जा सके। इसके अलावा शहर में कुल 15 डिटेंशन सेंटर बनाए हैं, जहां प्रदर्शनकारियों को हिरासत में रखने की योजना है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों को बंद कर दिया है। रेलवे ने भी नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन आने वाली ट्रेनों को रद्द कर दिया है।
CJP ने कहा है कि शनिवार 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर सुबह 10 बजे से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। पार्टी ने इसके लिए पोस्टर जारी कर लोगों से सुबह 10 बजे जंतर-मंतर पर जुटने की अपील की है। दरअसल, CJP SIR के मुद्दे पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी और चुनावी सुधारों की मांग कर रही है। पार्टी ने मतदाता सूची के ‘विशेष गहन संशोधन’ (SIR) में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं। पार्टी ने पहले ही घोषणा की थी कि अगर ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं तो वे लोग विरोध प्रदर्शन करेंगे।
इस प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को कई संगठनों ने समर्थन देने का ऐलान किया है। इसमें सबसे अहम ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA), स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) शामिल हैं। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी कहा है कि वह सपरिवार इस आंदोलन में शामिल होंगे।
प्रमोद कुमार प्रवीण देश-विदेश की समसामयिक घटनाओं और राजनीतिक हलचलों पर चिंतन-मंथन करने वाले और पैनी पकड़ रखने वाले हैं। ईटीवी से पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की। कुल करीब दो दशक का इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते हैं। संप्रति लाइव हिन्दुस्तान में विगत तीन से ज्यादा वर्षों से समाचार संपादक के तौर पर कार्यरत हैं और अमूमन सांध्यकालीन पारी में बहुआयामी पत्रकारीय भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप से पहले NDTV, जनसत्ता, ईटीवी, इंडिया न्यूज, फोकस न्यूज, साधना न्यूज और ईटीवी में कार्य करने का अनुभव है। कई संस्थानों में सियासी किस्सों का स्तंभकार और लेखक रहे हैं। विश्वविद्यालय स्तर से लेकर कई अकादमिक, शैक्षणिक और सामाजिक संगठनों द्वारा विभिन्न मंचों पर अकादमिक और पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित भी हुए हैं। रुचियों में फिल्में देखना और पढ़ना-पढ़ाना पसंद, सामाजिक और जनसरोकार के कार्यों में भी रुचि है।

अकादमिक योग्यता: भूगोल में जलवायु परिवर्तन जैसे गंभीर और संवेदनशील विषय पर पीएचडी उपाधिधारक हैं। इसके साथ ही पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर भी हैं। पीएचडी शोध का विषय- ‘मध्य गंगा घाटी में जलवायु परिवर्तन-एक भौगोलिक अध्ययन’ रहा है। शोध के दौरान करीब दर्जन भर राष्ट्रीय और अंततराष्ट्रीय सम्मेलनों में शोध पत्र पढ़ने और प्रस्तुत करने का अनुभव है। भारतीय विज्ञान कांग्रेस में भी शोध पोस्टर प्रदर्शनी का चयन हो चुका है। शोध पर आधारित एक पुस्तक के लेखक हैं। पुस्तक का नाम ‘मध्य गंगा घाटी में जलवायु परिवर्तन’ है। पत्रकारिता में आने से पहले महाविद्यालय स्तर पर शिक्षण कार्य भी कर चुके हैं।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News