Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। साहब, हमारी तहसील सदर प्रयागराज है, थाना धूमनगंज है और ब्लॉक चायल कौशाम्बी है। हमें विकास की बात करने के लिए मंझनपुर जाना पड़ता है। वहां पर अधिकारी कहते हैं कि प्रयागराज की टीम काम करेगी और प्रयागराज के अफसर कौशाम्बी के अफसरों से बात करने को कहते हैं। नीवां गांव के निवासियों ने कुछ इसी अंदाज में डीएम मनीष कुमार वर्मा के सामने अपनी बात रखी।
शुक्रवार को जनसुनवाई के दौरान नीवां गांव के लोग डीएम के सामने पहुंचे और अपना दुखड़ा बयां किया। लोगों ने बताया कि क्षेत्र में सफाई करने के लिए कोई नहीं आता है। एक सड़क टूटी हुई, उसका निर्माण कोई नहीं करा रहा है। क्षेत्र को एक सामुदायिक शौचालय की जरूरत है, लेकिन निर्माण नहीं हो पा रहा है। नागरिकों की समस्या सुनने के बाद डीएम ने सीडीओ हर्षिका सिंह को निर्देश दिया कि मौके पर जाकर वो स्थित को समझें और सीडीओ कौशाम्बी से बात कर लें और वो भी मौके पर रहें।
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
डीएम के निर्देश के बाद सीडीओ हर्षिका सिंह ने कौशाम्बी सीडीओ के साथ निरीक्षण किया और लोगों की समस्या को समझा। यह तय किया गया कि प्रयागराज जिले की ओर से सफाई अभियान चलाया जाएगा। एक सप्ताह के वृहद सफाई अभियान चलाया जाएगा। वहीं लोक निर्माण विभाग की ओर से डेढ़ किलोमीटर की सड़क का निर्माण प्रस्तावित है, शेष डेढ़ किलोमीटर के लिए प्रस्ताव बनाने का निर्देश दिया गया। वहीं नयाब तहसीलदार से सामुदायिक शौचालय का प्रस्ताव देने के लिए कहा गया। सीडीओ हर्षिका सिंह ने बताया कि स्थिति को देख लिया गया है। आम नागरिकों की सभी समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play