दिल्ली वाले हो जाएं सावधान, पुरुषों में फैल रहे ये 3 तरह के कैंसर, ऑन्कोलॉजिस्ट ने गिनाए कारण – AajTak

Feedback
कैंसर…एक ऐसा शब्द है जिसे सुनते ही मन  में डर बैठ जाता है. दरअसल, हमारा शरीर कोशिकाओं से बना है जो समय के साथ पुरानी होकर मर जाती हैं और उनकी जगह नई कोशिकाएं लेती हैं. लेकिन जब यह प्रक्रिया बिगड़ जाती है और कोशिकाएं असामान्य रूप से बढ़ने लगती हैं तो वे एक गांठ का रूप ले लेती हैं, इसे ही कैंसर कहा जाता है.
आज के समय में यह बीमारी किसी महामारी से कम नहीं है और ये किसी भी उम्र-जेंडर के लोगों को अपनी चपेट में ले लेती है. JAMA नेटवर्क के डेटा देश की राजधानी दिल्ली में कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं जो काफी चिंता का कारण है. आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली अब पुरुषों में कैंसर की दर के मामले में देश के सभी मेट्रो शहरों में सबसे आगे यानी नंबर 1 पर पहुंच गई है. अब ऐसे में देश की राजधानी दिल्ली धीरे-धीरे ‘कैंसर राजधानी’ क्यों बन रही है, इस बारे में कैंसर स्पेशलिस्ट से बात की तो उन्होंने विस्तार से बताया.
JAMA नेटवर्क ओपन में 20 अगस्त 2025 को पब्लिश स्टडी के मुताबिक, 2015-2019 के बीच पूरे भारत में कैंसर के मामले और उससे होने वाली मौतों का डेटा प्राप्त करने के लिए 43 कैंसर रजिस्ट्रियों को के डेटा को देखा गया. 
ये आंकड़े देश की तीन प्रमुख संस्थाओं (NCDIR, टाटा मेमोरियल सेंटर और तमिलनाडु कैंसर रजिस्ट्री प्रोग्राम) द्वारा जुटाए गए हैं, जो भारत की करीब 18 प्रतिशत आबादी के स्वास्थ्य रिकॉर्ड पर आधारित हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के करीब 7.8 लाख कैंसर के नए मामले सामने आए थे और 2. 6 लाख लोगों की मौत कैंसर के कारण हुई थी. वहीं भारत में कैंसर का लाइफटाइम रिस्क 11 प्रतिशत है यानी जिंदगी में हर 10 में से 1 आदमी को कैंसर होने का रिस्क था. मिजोरम में ये खतरा पुरुषों के लिए 21.1 प्रतिशत और महिलाओं के लिए 18.9 प्रतिशत तक बढ़ा हुआ पाया गया था.
भारतीयों में सबसे अधिक लंग्स कैंसर, ओरल कैंसर और प्रोस्टेट कैंसर के मामले सबसे अधिक सामने आते हैं. वहीं महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर और ओवेरियन कैंसर के मामले सबसे अधिक सामने आते हैं.
जब मेट्रो शहर के लोगों का डेटा देखा गया तो उसमें दिल्ली में कैंसर की दर सबसे तेज निकली थी. रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में हर 1 लाख लोगों पर 146 कैंसर के मरीज हैं जो पुरुषों में सबसे अधिक (AAIR 146.7) था. 
दिल्ली सीके बिड़ला हॉस्पिटल में सर्जिकल ऑन्कोलॉजी डिपार्टमेंट के डायरेक्टर डॉ. मनदीप सिंह मल्होत्रा ने Aajtak.in को बताया, ‘पिछले कुछ सालों में दिल्ली में कैंसर के नए मामलों में बड़ी वृद्धि देखी गई है. रिपोर्ट में जो आंकड़े सामने आए थे वो चौंकाने वाले हैं और देश के कई शहरों से अधिक भी हैं. सबसे खास बात यह है कि यह वृद्धि सिर्फ बेहतर मेडिकल रिकॉर्डिंग या डेटा की वजह से नहीं हुई है बल्कि यह वास्तविक मरीजों की संख्या में हुई बढ़ोतरी को दिखाती है.’

‘दिल्ली में बढ़ते मामलों के पीछे मुख्य रूप से वायु प्रदूषण, बदलती लाइफस्टाइल और आबादी में बुजुर्गों की बढ़ती संख्या जैसे कारक जिम्मेदार हो सकते हैं. जैसे, दिल्ली की हवा में PM2.5 जैसे कणों का स्तर पिछले कुछ दशकों से काफी अधिक हो गया है. यह कण सीधे तौर पर फेफड़ों और श्वसन तंत्र को प्रभावित करता है, जिससे लंग्स कैंसर का खतरा बढ़ता है.’

‘धूम्रपान और तंबाकू का उपयोग दिल्ली में ओरल और फेफड़ों के कैंसर का सबसे बड़ा कारण बना हुआ है. इसके अलावा पैसिव स्मोकिंग भी एक कारण हो सकता है.
‘अनहेल्दी लाइफस्टाइल वाले लोग फिजिकल एक्टिविटी से काफी दूर रहते हैं. वहीं मोटापा और जंक फूड का अधिक सेवन भी इस बीमारी के जोखिम को और बढ़ा देता है. इसके अलावा मिट्टी में प्रदूषण, धूल और भारी धातुओं का संपर्क भी दीर्घकालिक तौर पर कैंसर का जोखिम बढ़ा रहा है.’
डॉ. मल्होत्रा ने रिपोर्ट के आधार पर कहा कि दिल्ली के पुरुषों में तीन प्रकार के कैंसर विशेष रूप से चिंता का विषय बने हुए हैं, वो हैं फेफड़ों का कैंसर क्योंकि इसका सीधा संबंध वायु प्रदूषण और स्मोकिंग से है. दूसरे नंबर पर आता है मुंह का कैंसर जो तंबाकू और गुटखे के सेवन के कारण होता है और तीसरे नंबर पर आता है प्रोस्टेट कैंसर जो बढ़ती उम्र और बदलती लाइफस्टाइल के कारण होता है.
डॉ. मनदीप का कहना है कि सबसे डराने वाली बात यह है कि अब युवा आबादी भी इसकी चपेट में आ रही है और उनमें मृत्यु दर भी अधिक है. इसके पीछे का सबसे पहला कारण है कि अधिकतर मामलों में कैंसर का पता तब चलता है जब वह एडवांस स्टेज पर पहुंच चुका होता है. ऐसे में इलाज उतना प्रभावी नहीं रह जाता. दूसरे नंबर पर है कि दिल्ली के युवा छोटी उम्र से ही प्रदूषण और अनहेल्दी खान-पान के संपर्क में आ जाते हैं, जिससे शरीर में कैंसर कोशिकाएं जल्दी विकसित होने लगती हैं.’
‘इसके अलावा आजकल के युवा जंक फूड, फास्ट फूड अधिक खा रहे हैं जो कि शरीर के इम्यून सिस्टम को कमजोर करता है, मोटापा बढ़ाता है और अन्य बीमारियों के साथ-साथ कैंसर सेल्स को पनपने का एक अच्छा माहौल देता है.’
विशेषज्ञों का मानना है कि समय रहते लाइफस्टाइल में सुधार और शुरुआती लक्षणों की पहचान ही इस जानलेवा बीमारी से बचने का एकमात्र रास्ता है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News