दिल्ली के कालिंदी कुंज इलाके में गर्भवती पत्नी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि शराब पीने से मना करने पर पति ने ही पत्नी का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी। वारदात के बाद वह करीब 12 घंटे तक शव के साथ घर में ही सोता रहा और बाद में मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। पुलिस ने घटना के 11 दिन बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधिकारी ने बताया फेज-दो जेजे कॉलोनी, मदनपुर खादर 25 वर्षीय अंकित ने अगस्त 2025 में पड़ोस में रहने वाली 18 वर्षित निशा से प्रेम विवाह किया था। निशा गर्भवती थी। चार जून की रात अंकित अपने दो दोस्तों के साथ घर के बाहर शराब पी रहा था। इस दौरान निशा ने उसे शराब पीने से मना किया और घर लौटने को कहा। अंकित ने कुछ देर में आने की बात कहकर उसे वापस भेज दिया।
रात करीब 12 बजे तक जब अंकित घर नहीं पहुंचा तो निशा दोबारा उसके पास पहुंची। वहां दोनों के बीच कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर दोनों घर लौट आए, लेकिन झगड़ा जारी रहा। पुलिस के मुताबिक रात करीब दो बजे गुस्से में अंकित ने निशा का गला दबाकर हत्या कर दी।
जांच में सामने आया कि हत्या के बाद आरोपी नशे की हालत में शव के पास ही सो गया। अगले दिन दोपहर करीब दो बजे उसकी नींद खुली। तब उसने घटना को आत्महत्या दिखाने की साजिश रची। उसने चुन्नी को पंखे से बांधकर फंदे जैसा दृश्य तैयार किया और फिर घर से बाहर निकलकर शोर मचाने लगा कि उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली है।
सूचना मिलने पर कालिंदी कुंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतका के परिजनों और समुदाय के लोगों ने थाने का घेराव करते हुए हत्या, सामुदायिक दुर्भावना और सामूहिक दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने सभी पहलुओं की जांच की।
दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्यों और पूछताछ में दुष्कर्म या सामुदायिक कोण से हत्या के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई। आरोपी के दोस्तों और अन्य लोगों से भी पूछताछ की गई। लगातार पूछताछ में अंकित टूट गया और उसने पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )
संक्षिप्त विवरण
कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।
रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play