यूपी मे मीट एक्सपोर्ट का हब बनकर उभरा अलीगढ़ – Live Hindustan

अलीगढ़। सत्येन्द्र कुलश्रेष्ठ। यूपी में मीट एक्सपोर्ट का हब बनकर अलीगढ़ उभर रहा है। पूरे प्रदेश में 25 जिलों से मीट का एक्सपोर्ट दुनिया के विभिन्न देशों में किया जाता है। जिसमें नंबर वन पर अलीगढ़ और दूसरे नंबर पर गाजियाबाद जिला है। यूपी एक्सपोर्ट डाटा की हालिया रिपोर्ट के अनुसार अलीगढ़ वित्तीय वर्ष 2024-25 में 32.12 अरब का फ्रोजन मीट व इससे जुड़े अन्य उत्पाद एक्सपोर्ट किए गए। भारत पूरी दुनिया में बफैलो (भैंस और भैंसा) मीट एक्सपोर्ट करने वाला सबसे बड़ा देश बन चुका है। देश भर में भी सबसे ज्यादा बफैलो मीट अलीगढ़ से एक्सपोर्ट हो रहा है। इसीलिए अब अलीगढ़ पूरी दुनिया में बफैलो मीट एक्सपोर्ट करने वाला सबसे बड़ा शहर है। जिसका सालाना टर्नओवर 32 अरब रुपये से ऊपर पहुंच चुका है। जो कि पूरे देश के मीट एक्सपोर्ट का करीब आधे से अधिक हिस्सा है। अलीगढ़ में कुल सात मीट एक्सपोर्ट यूनिटों यह कारोबार किया जा रहा है। मीट एक्सपोर्ट ने जिले के परंपरागत ताला और हार्डवेयर कारोबार को काफी पीछे छोड़ दिया है。
यूपी एक्सपोर्ट डाटा की रिपोर्ट के अनुसार अलीगढ़ से बिना हड्डी वाला मांस, पशु अंग, चर्बी, पेट आदि को फ्रोजन मीट के रूप में एक्सपोर्ट किया जाता है।
मीट एक्सपोर्ट तो दुनिया के कई देशों में होता है लेकिन सबसे ज्यादा फ्रोजन मीट की खपत मिस्त्र, ईराक, ईरान, दुबई, अरब, मलेशिया और वियतनाम में सबसे ज्यादा खपत होती है।
ब्रिटिश हुकूमत में पहले ताला कारोबारी जॉनसन ने सबसे पहली ताला फैक्ट्री अलीगढ़ में लगाई थी। जिनके नाम पर जॉनसन कंपाउंड आज भी है। इसके बाद से अलीगढ़ की पहचान पूरे दुनिया में ताला एक्सपोर्ट के रूप में बनी। जिसके बाद हार्डवेयर यानि डोर हैंडिल सहित अन्य उत्पादों के एक्सपोर्ट के लिए जिले को पहचाना जाने लगा। तीसरी पहचान आर्टवेयर यानि पीतल से तैयार होने वाली मूर्तियों के एक्सपोर्ट के रूप में बनी। यूपी एक्सपोर्ट डाटा रिपोर्ट के अनुसार वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिले से ताला, हार्डवेयर, आर्टवेयर का एक्सपोर्ट आठ अरब 50 करोड़ रहा।
रिपोर्ट के अनुसार ताला-हार्डवेयर-आर्टवेयर के कुल सालाना एक्सपोर्ट की तुलना में मीट एक्सपोर्ट 73 प्रतिशत अधिक है। बीते वित्तीय वर्ष में ताला-हार्डवेयर के मुकाबले 23 अरब 62 करोड़ का मीट एक्सपोर्ट अधिक हुआ।
अलीगढ़-32 अ्ररब 12 करोड़
गाजियाबाद-31 अरब 05 करोड़
उन्नाव-22 अरब 03 करोड़
गौतमबुद्ध नगर-10 अरब 49 करोड़
संभल-आठ अरब 46 करोड़
यह बात सही है कि मीट एक्सपोर्ट ने अलीगढ़ के परंपरागत ताला-हार्डवेयर एक्सपोर्ट को काफी पीछे छोड़ दिया है। मुस्लिम देशों में डिमांड बढ़ने से मीट एक्सपोर्ट बढ़ा है। वहीं अन्य उत्पाद के एक्सपोर्ट के घटने के पीछे कच्चा माल महंगा होना, ईकाइयां बंद होना भी बड़ा कारण है।
-आशुतोष वार्ष्णेय, अध्यक्ष, अलीगढ़ एक्सपोर्ट एसोसिएशन
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News