Feedback
केरल में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के औपचारिक रूप से एंट्री करते ही दिल्ली-एनसीआर का मौसम भी अचानक बदल गया है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और NCR के इलाकों में तेज हवाओं के साथ घने काले बादल छा गए और झमाझम बारिश शुरू हो गई.
नोएडा में दोपहर के समय ही आसमान में इतना अंधेरा छा गया कि रात जैसा माहौल बन गया. मौसम के करवट लेने से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन धूलभरी तेज हवाओं और आंधी-तूफान ने कई जगहों पर परेशानी भी खड़ी कर दी.
धूलभरी आंधी चलने से सड़कों पर अंधेरा छाया तो लोगों को काफी परेशानी भी हुई. कई जगहों पर पेड़ की पत्तियां और हल्का कचरा हवा में उड़ता नजर आया.
#WATCH | Gusty winds lash Noida. IMD forecasts that ‘partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers’ will continue in the city till 6 June. pic.twitter.com/4EwcuPYc7h
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. एक-दो बार हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. मौसम में बदलाव की यह स्थिति 6 जून तक बनी रहने की संभावना है.
#WATCH | Heavy rain lashes parts of Delhi NCR. IMD has issued a ‘yellow alert’ in the National Capital for today and tomorrow, that is 4th and 5th June.
Visuals from Saket. pic.twitter.com/Mxakn8nh7y
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, केरल में मॉनसून के आने से उत्तर भारत में भी नमी बढ़ गई है. इससे दिल्ली-NCR में प्री-मॉनसून गतिविधियां तेज हुई हैं. अगले कुछ दिन तेज हवाएं, धूल भरी आंधी और छिटपुट बारिश देखने को मिलेगी.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू