दिल्ली-NCR में दिन में छाया अंधेरा, आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश; उमस भरी गर्मी से मिली राहत – India.Com

Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बुधवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट ले ली. सुबह तक तेज धूप और उमस से लोग परेशान थे, लेकिन दोपहर होते-होते आसमान में काले बादल छा गए. कई इलाकों में दिन के समय ही अंधेरा जैसा माहौल बन गया. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और आसपास के क्षेत्रों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई. मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को गर्मी और उमस से काफी राहत मिली. हालांकि तेज हवाओं की वजह से कुछ जगहों पर ट्रैफिक की रफ्तार भी धीमी पड़ गई. मौसम विभाग ने पहले ही खराब मौसम को लेकर चेतावनी जारी की थी.

भारत मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर के लिए 4 और 5 जून को येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार इन दो दिनों में कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. इसके साथ ही तेज हवाएं और आंधी चलने की भी संभावना है. मौसम विभाग का कहना है कि इस बदलाव से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिलेगी. अधिकारियों ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है. खासकर खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है.

#WATCH | नोएडा में तेज़ हवाएँ चल रही हैं। IMD का अनुमान है कि 6 जून तक शहर में 'आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।'
वीडियो सेक्टर 44 से है। pic.twitter.com/Tis6ISG3EI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 4, 2026

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बुधवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है. विभाग ने बताया कि कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और बिजली गिरने की आशंका है. दोपहर के समय 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इसके अलावा रात के समय भी कई जगहों पर हल्की बारिश और बादलों की गरज सुनाई दे सकती है. ऐसे में लोगों को मौसम से जुड़े अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है.
#WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। वीडियो मालवीय नगर से है। pic.twitter.com/IbEfeD7idi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 4, 2026

मौसम विभाग के अनुसार 5 जून को भी मौसम लगभग ऐसा ही बना रहेगा. इस दिन अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. दिन और रात दोनों समय हल्की बारिश हो सकती है. गरज-चमक और बिजली चमकने की भी संभावना जताई गई है. इसी वजह से 5 जून के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है. विभाग का कहना है कि बारिश और तेज हवाओं के कारण लोगों को बाहर निकलते समय अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए.
मौसम विभाग के मुताबिक 6 जून को भी गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है. इस दिन अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. हालांकि किसी विशेष चेतावनी की जरूरत नहीं बताई गई है. वहीं 7 जून को मौसम अपेक्षाकृत साफ रहने का अनुमान है. इस दिन अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल दिल्ली-एनसीआर के लोगों को कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलती रहेगी, लेकिन आने वाले दिनों में तापमान फिर बढ़ सकता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
ऋषभ कुमार पाण्डेय डिजिटल मीडिया और न्यूज इंडस्ट्री में एक साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं. वे मई 2024 से Zee Media समूह के साथ जुड़े हैं. यहां … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News