'दुलारचंद यादव की मौत गोली लगने से नहीं हुई', मोकामा हत्याकांड पर आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट – AajTak

Feedback
मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या मामले में नया मोड़ आ गया है. पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने साफ कहा है कि दुलारचंद यादव की मौत गोली से नहीं हुई है. दुलारचंद का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों की टीम ने किया, जिसमें डॉ अजय कुमार भी शामिल थे.
डॉ अजय कुमार ने बताया कि दुलारचंद को पैर में एंकल ज्वाइंट के पास गोली लगी थी. यह गोली पैर को आर-पार कर गई. डॉक्टरों के अनुसार इस तरह की गोली से मौत होना संभव नहीं है. पोस्टमार्टम से पहले मृत शरीर का एक्स-रे भी कराया गया था, जिसमें भी यही तथ्य सामने आया.
गोली लगने से नहीं हुई दुलारचंद की मौत
डॉ अजय कुमार ने कहा कि शरीर पर कई और जख्म मिले हैं. ज्यादातर घाव छिलने जैसे दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने बताया कि टीम सभी सबूतों को ध्यान में रखकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार करेगी.
यह बयान सामने आने के बाद इस मामले की दिशा बदल सकती है. अब सवाल यह उठ रहा है कि अगर मौत गोली से नहीं हुई, तो फिर मौत का असली कारण क्या था. फिलहाल पुलिस भी मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और जांच आगे बढ़ा रही है.
पैर में एंकल ज्वाइंट के पास लगी थी गोली
दुलारचंद यादव की हत्या को लेकर इलाके में तनाव है और यह मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में कई जवाब मिल सकते हैं. बता दें, गुरुवार को चुनाव प्रचार के दौरान दो पक्षों में हुई मारपीट में दुलारचंद यादव की मौत हो गई थी. 
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News