नहीं लागू होने देंगे UCC… असम चुनाव में दो सीट जीतने के बाद मौलाना बदरुद्दीन का बड़ा ऐलान – Zee News

Assam News: असम चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत मिली, जबकि AIUDF के दो उम्मीदवार भी विधानसभा पहुंचे. मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने भरोसा दिलाया कि विधानसभा में मुसलमानों समेत सभी कमजोर और पीड़ित लोगों की आवाज मजबूती से उठाई जाएगी. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी UCC का विरोध जारी रखेगी. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें. 
Trending Photos
Assam News: बीते 4 मई को असम चुनाव के नतीजे आए, जिसमें भारतीय जनता पार्टी को बंपर बहुमत मिली. इस चुनाव में टोटल 20 मुस्लिम उम्मीदवारों को जीत मिली है, जिसमें से 2 मौलाना बदरुद्दीन अजमल की पार्टी ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) के उम्मीदवार शामिल हैं. AIUDF के जीते हुए दो उम्मीदवारों में से एक खुद मौलाना बदरुद्दीन अजमल हैं. इस जीत के बाद मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने मीडिया से बातचीत की है. 
बातचीत के दौरान जब मौलाना बदरुद्दीन अजमल से सवाल पूछा गया कि असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने चुनाव परिणाम से पहले ही कहा था कि इस बार भारतीय जनता पार्टी चुनाव जीतने के बाद असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू करेंगे इस पर आपका क्या कहना है? यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को लेकर मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने कहा कि हम पहले भी यूनिफॉर्म सिविल कोड के खिलाफ थे और इस बार भी खिलाफ हैं.

नहीं लागू होने देंगे UCC- बदरुद्दीन अजमल
उन्होंने आगे कहा कि UCC लागू करने की कार्रवाई शुरू होते ही हम लोग आवाज उठाएंगे, विरोध करेंगे और इसे लागू नहीं होने देंगे. वहीं, उन्होंने बातचीत के दौरान कांग्रेस को मुस्लिम लीग कहा और कहा कि पहले जो कांग्रेस था वह बहुत अच्छा और सभी धर्म, जाति के लोग थे, लेकिन अभी यह एक मुस्लिम का दल हो चुका है.

Add Zee News as a Preferred Source

पार्लियामेंट की तरह विधानसभा में भी मजलूमों की उठाएंगे आवाज- बदरुद्दीन अजमल
उन्होंने खास तौर पर यह आश्वासन दिया कि वह इस बार असम विधानसभा में जोरदार तरीके से जनता के मुद्दे और आवाज उठाएंगे. उन्होंने कहा कि इस बार 2 विधायक हैं और दोनों ही 100 पर भारी होंगे. उन्होंने कहा कि हम जिस तरह से पार्लियामेंट में जोरदार आवाज उठाते हैं, उसी तरह इस बार असम विधानसभा में मुसलमान हो या अन्य जाति, धर्म के मजलूम सभी की आवाज उठाएंगे.
गुवाहाटी से शरीफ उद्दीन अहमद की रिपोर्ट
जीशान आलम Zee Media में ट्रेनी जर्नलिस्ट हैं. वह बिहार के छपरा के निवासी हैं और दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है. सियासत और मुस्लिम माइनॉरिटी से जुड़ी ख़बरें वो आ…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News