नारियाव गांव में गूंजा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’: हिन्दी फिल्म “चरित्रहीन” की शूटिंग से ग्रामीणों में उत्साह – Dainik Bhaskar

गाजीपुर के दिलदारनगर क्षेत्र के नारियाव गांव में इन दिनों हिन्दी फिल्म “चरित्रहीन” की शूटिंग चल रही है। गांव में लाइट, कैमरा और एक्शन की आवाज गूंजने से ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। शूटिंग स्थल पर फिल्म कलाकारों को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ रही है।
नारियाव गांव निवासी फिल्म राइटर त्रिलोकी गाज़ीपुरी ने बताया कि उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा यहीं से प्राप्त की। बचपन से ही पढ़ने लिखने और कहानी में रुचि होने के कारण उन्होंने पढ़ाई पूरी करने के बाद मुंबई का रुख किया। अब वे भोजपुरी और हिंदी सिनेमा में फिल्म राइट के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं।
त्रिलोकी गाज़ीपुर ने बताया कि उन्होंने अपने जन्मस्थान नारियाव गांव को पर्दे पर दिखाने का फैसला किया। उन्होंने कहा, “यह वही गांव है जहां मैंने जीवन की पहली सीख ली और अपनी दुनिया देखी। मैं अपने गांव की मिट्टी की खुशबू को पर्दे पर उतारना चाहता हूं ताकि लोग इसे पहचानें।”
फिल्म के राइटर व निर्माता और निर्देशक त्रिलोकी गाजीपुरी ने बताया कि हिन्दी फिल्म”चरित्रहीन” एक पारिवारिक और सामाजिक फिल्म है। इसमें मुख्य भूमिका में डेढ़ सौ भोजपुरी फिल्मों के अनुभव के साथ रत्नेश बरनवाल और अभिनेत्री रानी गुप्ता करीब 10 से 15 बंगाली फिल्म में काम कर चुकी है और अब वह चरित्रहीन फिल्म में नजर आएगे। रूप सिंग फिल्म में माता की भूमिका निभा रही हैं, जबकि बंटू राजा, चंद्रभान सिंह, चंदन चौहान, सुनील सत्य, स्नेहा, सुनील सत्य ,(डोप,)_रजत राज, गगन कुमार के अलावा अन्य प्रमुख कलाकार है
फिल्म के सह निर्माता राहुल राज ने बताया कि यह एक साफ-सुथरी पारिवारिक फिल्म है, जिसे हर वर्ग के दर्शक परिवार के साथ देख सकेंगे। फिल्म की शूटिंग 15 अप्रैल से 25 नवंबर तक जमानिया तहसील क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर की जा रही है।
शूटिंग स्थल पर कलाकारों के साथ कैमरामैन रजत राज और यूनिट के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। गांव के लोगों में सिनेमा के कलाकारों को अपने बीच देखकर खुशी और गर्व की भावना स्पष्ट दिख रही है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News