नितिन पाटिल की जीवनी (Nitin Patil Biography in Hindi) – PoliTalks News


Nitin Patil Biography in Hindi – इस लेख में हम आपको नितिन पाटिल जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.



Nitin Patil Latest News  : नितिन पाटिल महाराष्ट्र से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के राज्यसभा सांसद हैं. पेशे से किसान रहे नितिन महाराष्ट्र के सतारा जिले की क्षेत्रीय राजनीति में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं. गांव के सरपंच चुने जाने से लेकर वर्ष 2024 में एनसीपी के टिकट पर महाराष्ट्र से राज्यसभा सदस्य बनने तक का उनका राजनीतिक सफर काफी रोचक रहा. राज्यसभा उपचुनाव में वे निर्विरोध निर्वाचित हुए थे. उनके साथ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के धैर्यशील पाटिल भी निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुने गए. राज्यसभा की ये दोनों सीटें पीयूष गोयल और उदयराजे भोसले के वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में जीतने के बाद रिक्त हुई थीं. उदयराजे भोसले सतारा लोकसभा सीट से सांसद चुने गए, जबकि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से निर्वाचित हुए. इस लेख में हम आपको नितिन पाटिल के जीवन परिचय (Nitin Patil Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
नितिन लक्ष्मणराव जाधव पाटिल (Nitin Laxmanrao Jadhav Patil) का जन्म 12 फरवरी 1968 को महाराष्ट्र के सतारा जिले के वाई में हुआ था. उनके पिता का नाम लक्ष्मणराव पांडुरंग जाधव पाटिल (Shri Laxmanrao Pandurang Jadhav Patil) और माता का नाम सुमन लक्ष्मणराव जाधव पाटिल (Shrimati Suman Laxmanrao Jadhav Patil) है. उनका विवाह 15 फरवरी 1996 को प्रतिमा नितिन जाधव पाटिल (Shrimati Pratima Nitin Jadhav Patil) से हुआ. उनके दो बेटे हैं.
नितिन पाटिल पर 2 आपराधिक मामले हैं. (स्रोत: myneta.info -2024)
स्थायी पता : विकास नगर, पोस्ट ऑफिस- कृष्णा नगर, जिला – सतारा, महाराष्ट्र 415003
बोपेगांव, पोस्ट पांडे, ताल. वाई जिला सतारा,  महाराष्ट्र – 415515
वर्तमान पता : फ्लैट नंबर बी4, टॉवर ए-2, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग, नई दिल्ली 110002
दूरभाष- 9423861700
नितिन पाटिल ने वर्ष 1989 में महाराष्ट्र के सतारा पॉलिटेक्निक, सतारा से फार्मेसी की.
(स्रोत: राज्यसभा की आधिकारिक वेबसाइट / मायनेता वेबसाइट)
किसान परिवार से आने वाले नितिन पाटिल सतारा जिले की राजनीति में सक्रिय रहे हैं. क्षेत्रीय राजनीति में भाग लेने के बाद वे महाराष्ट्र के सतारा जिले की वाई तहसील के बोपगांव के सरपंच चुने गए. सरपंच के तौर पर उनका कार्यकाल फरवरी 2021 से अक्टूबर 2024 तक रहा. इसी बीच वे शरद पवार की पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) से जुड़े रहे और लगातार पार्टी व संगठन की गतिविधियों में भाग लेते रहे. इसी के बाद अगस्त 2024 में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने उन्हें महाराष्ट्र से राज्यसभा उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया. यह केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के मुंबई उत्तर लोकसभा सीट के लिए चुने जाने के बाद खाली हुई थी. नितिन पाटिल 26 अगस्त 2024 को निर्विरोध राज्यसभा के लिए निर्वाचित घोषित किए गए और 28 अगस्त 2024 से उनका कार्यकाल शुरू हुआ.
राज्यसभा में वे सितंबर 2024 से कृषि, पशुपालन और खाद्य प्रसंस्करण संबंधी समिति के सदस्य हैं. अक्टूबर 2024 से वे खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति में भी शामिल हैं. फरवरी 2026 से वे भारत-चेक गणराज्य संसदीय मैत्री समूह के सदस्य हैं. राज्यसभा सदस्य के तौर पर नितिन पाटिल का कार्यकाल अगस्त 2024 से लेकर जुलाई 2028 निर्धारित हैं. वर्तमान में, वे महाराष्ट्र के राज्यसभा सांसद हैं.
2024 में राज्यसभा के चुनाव में दाखिल किये गए हलफनामे के अनुसार नितिन पाटिल की कुल संपत्ति 6.97 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 29 लाख रुपये का कर्ज हैं.
इस लेख में हमने आपको नितिन पाटिल जीवनी (Nitin Patil Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.

सब्सक्राइब करें
हर सुबह चुनिंदा राजनीतिक खबरें आपके ईमेल पर पाएं।
Your trusted source for unbiased political news, insightful analysis, and breaking updates from across the nation.
© 2026 PoliTalks News. All rights reserved.
Made with ❤️ in India

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News