VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच, विकेटकीपर की एक गलती से हार गई टीम – News24 Hindi

Edited By Sanjeet
विकेटकीपर की एक गलती ने होबार्ट हरिकेंस से छीनी जीत (PIC Credit -X)
WBBL 2026: महिला बिग बैश लीग 2026 में बुधवार को होबार्ट हरिकेंस और मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच खेले गए मुकाबले में ऐसा गजब का ड्रामा देखने को मिला, जिसने सभी को हैरान कर दिया. आखिरी गेंद पर मैच टाई होने के बाद सुपर ओवर की तैयारी चल रही थी, लेकिन थर्ड अंपायर के एक फैसले ने पूरी बाजी पलट दी. विकेटकीपर की एक छोटी सी गलती मेजबान होबार्ट हरिकेंस पर भारी पड़ी और सुपर ओवर के बजाय मेलबर्न रेनेगेड्स को 4 विकेट से जीत मिल गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.
दरअसल, होबार्ट के बेलेरिव ओवल में खेले गए इस मुकाबले में 155 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेलबर्न रेनेगेड्स को आखिरी गेंद पर जीत के लिए सिर्फ 1 रन चाहिए था. होबार्ट हरिकेंस की ओर से आखिरी ओवर फेंकने आईं गेंदबाज निकोला कैरी के सामने डिएंड्रा डॉटिन बल्लेबाजी कर रही थीं. कैरी ने ऑफ स्टंप के बाहर गेंद फेंकी, जिस पर डॉटिन कोई रन नहीं बना सकीं. विकेटकीपर लिजेल ली ने गेंद पकड़ ली और उस समय दोनों टीमों का स्कोर 154-154 था. मुकाबला टाई होने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी सुपर ओवर के लिए तैयार होने लगे.
लेकिन इसी बीच तीसरे अंपायर ने रीप्ले की जांच की, जिसमें पता चला कि लिजेल ली ने गेंद को स्टंप्स की लाइन से आगे आकर पकड़ा था. क्रिकेट के नियमों के 27.3 के मुताबिक, विकेटकीपर अगर गेंद को स्टंप्स के आगे आकर पकड़ता है, तो इसे नो-बॉल माना जाता है. रिप्ले देखने के बाद अंपायर ने गेंद को नो-बॉल करार दिया और मेलबर्न रेनेगेड्स को एक्स्ट्रा के रूप में जरूरी एक रन मिल गया. इस तरह रेनेगेड्स की टीम ने 19.5 ओवर में 4 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया और होबार्ट की टीम हार गई.
“Cricket is cruel.”

We thought we had a Super Over, but it’s the @RenegadesBBL who claim victory over the @HurricanesBBL in extraordinary fashion! #WBBL12 pic.twitter.com/fIrkS0rIQw
ये भी पढ़ें – अंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच से खिलाड़ी की पहचान नहीं होती
इससे पहले होबार्ट हरिकेंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए थे. कप्तान निकोला कैरी ने 43 गेंदों में 62 रन की शानदार पारी खेली, जबकि चिनेल हेनरी ने 18 गेंदों में 36 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. मेलबर्न की कप्तान सोफी मोलिन्यू ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेलबर्न रेनेगेड्स की ओर से हेली मैथ्यूज ने 59 रन की अहम पारी खेली. हालांकि, नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से मुकाबला आखिरी गेंद तक खिंच गया.
वहीं, होबार्ट हरिकेंस को आखिरी ओवर में स्लो ओवर रेट का खामियाजा भी भुगतना पड़ा. नियम के तहत अंतिम तीन गेंदों के दौरान टीम को 30 गज के घेरे के बाहर केवल दो फील्डर रखने की अनुमति थी. इसका फायदा उठाते हुए डिएंड्रा डॉटिन ने 5वीं गेंद पर चौका जड़ दिया. इसके बाद आखिरी गेंद पर नो-बॉल के फैसले ने मेलबर्न की जीत पक्की कर दी. इस तरह स्लो ओवर रेट और विकेटकीपर की गलती, दोनों ने मिलकर होबार्ट हरिकेंस के हाथ से जीत छीन ली.
CRAZY END IN HOBART 🤯

Rare no-ball call denies Super Over between @HurricanesBBL and @RenegadesBBL 😮‍💨 pic.twitter.com/MtDY6KBWN8
ये भी पढ़ें – Asian Champions Trophy के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, साउथ कोरिया को 8-1 से रौंदकर रचा इतिहास

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News