न्यूयॉर्क में राधिका अंबानी की पिज्जा पार्टी, साथ दिखीं जान्हवी, सिंपल और कूल लुक में छाईं – aajtak.in

Feedback
देश के सबसे बड़े बिजनमैन में शुमार मुकेश अंबानी की छोटी बहू राधिका अंबानी अक्सर अपने ग्रेसफुल अंदाज और सादगी भरे स्वभाव को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. हाल ही में राधिका अंबानी अपने खास दोस्तों की टोली के साथ न्यूयॉर्क की सैर करती दिखीं.
इस ट्रिप की सबसे खास बात यह रही कि उनके साथ बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर भी इस वेकेशन का लुत्फ उठाती नजर आईं. चकाचौंध और लाइमलाइट से दूर न्यूयॉर्क की सड़कों पर राधिका और जान्हवी एकदम कैजुअल अंदाज में एक रेस्ट्रॉन्ट में बाकी दोस्तों के साथ पिज्जा एन्जॉय करती दिखीं. दोनों के कूल की तस्वीरें सामने आते ही इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस उनकी इस गहरी बॉन्डिंग व सादगी की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
कैजुअल और कम्फर्टेबल लुक में दिखीं राधिका 
इस वेकेशन के दौरान राधिका अंबानी और जान्हवी कपूर बिना किसी हेवी मेकअप या तामझाम के बेहद कम्फर्टेबल और कैजुअल आउटफिट्स में नजर आईं. दोनों का यह सिंपल स्ट्रीट स्टाइल फैंस को काफी पसंद आ रहा है.
राधिका की जो तस्वीर सामने आई, उसमें वो व्हाइट और पिंक प्रिटेंड कपड़े पहने दिख रही हैं. जबकि उन्होंने अपने बालों को बांधा हुआ है और पूरी तरह न के बराबर मेकअप किया है. उन्होंने होठों पर पिंक शेड की लिपस्टिक और आइब्रो को डार्क किया है.
वहीं, जान्हवी कपूर ने इस दौरान ऑफ व्हाइट और रेड कलर की मिनी ड्रेस पहनी हुई है. उन्होंने बालों को खुला छोड़ा है और लाइट मेकअप किया है. जान्हवी कपूर भी इस दौरान काफी सिंपल लग रही हैं. उन्होंने गले में पतली चेन पेंडेंट और साइड में एक क्रॉस बैग डाला हुआ है.
न्यूयॉर्क की सड़कों पर पिज्जा पार्टी
वायरल तस्वीरों में राधिका अंबानी और जान्हवी कपूर अपने दोस्तों के ग्रुप के साथ न्यूयॉर्क के एक रेस्ट्रॉन्ट में बैठकर पिज्जा स्लाइस का आनंद लेती दिख रही हैं. 
वहीं, एक और तस्वीर में राधिका ब्लैक एंड व्हाइट मिडी ड्रेस में नजर आईं. उन्होंने आंखों पर काला चश्मा चढ़ाया है और बालों में पोनी टेल बनाई हुई है.
वहीं, तीसरी तस्वीर किसी पार्टी की लग रही है जिसमें राधिका खूबसूरत ग्रीन कलर की ड्रेस पहने हुए दोस्तों संग खड़ी हैं. उन्होंने बालों को कर्ल्स देकर खोला हुआ है और काफी एलिगेंट मेकअप किया हुआ है. राधिका ने गले में चेन और हाथ में रिंग भी पहनी हुई है.
गहरी बॉन्डिंग और फ्रेंडशिप
जान्हवी कपूर और राधिका अंबानी काफी लंबे समय से एक-दूसरे की करीबी दोस्त रही हैं. अनंत अंबानी और राधिका अंबानी की शादी के सभी फंक्शन्स में भी जान्हवी कपूर बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती नजर आई थीं.
तस्वीरों के वायरल होते ही फैंस सोशल मीडिया पर  लोग राधिका के सादे अंदाज की खूब तारीफ कर रहे हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News