पहलगाम हमले के सवा दो महीने बाद मुनीर ने फिर छेड़ा कश्मीर राग, कहीं नया हमला कराने की तैयारी तो नहीं कर रह… – Zee News

Asim Munir News: पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर के 15 अप्रैल के भाषण के हफ्ते भर बाद पहलगाम में हिंदुओं को निशाना बनाकर आतंकी हमला हुआ था, जियोपॉलिटिकल एक्सपर्ट्स ने तब कहा था कि वो वेल प्लांड अटैक था. करीब ढाई महीने बाद मुनीर ने फिर से भारत के खिलाफ जहर उगला तो उसके मायने निकाले जा रहे हैं.
Trending Photos
Asim Munir issues fresh threat to India: पाकिस्तानी सेना प्रमुख और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने एक बार फिर अपनी नफरत भरी जहरीली जुबान से उलटी की है. मुल्ला मुनीर ने एक बार फिर कश्मीर की रट लगाते हुए भारत को टारगेट करते हुए अपनी गीदड़ भभकी में बड़े बोल बोलकर अपनी भद्द पिटवा ली है. कराची स्थित पाकिस्तानी नौसेना अकादमी में बोलते हुए मुनीर ने पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद हाल ही में बढ़े तनाव के लिए बिना कोई सबूत दिए भारत को जिम्मेदार ठहराया है. 

चोर चोरी से जाए…सीनाजोरी से न जाए

पाकिस्तान आतंकवाद को अपनी स्टेट पॉलिसी खासकर विदेश नीति का हिस्सा मानता है. ये भी एक अकाट्य सत्य है कि पाकिस्तान अपने प्रॉक्सी आतंकवादी समूहों के जरिए भारत के खिलाफ अपनी आतंकवाद की दुकान और प्रोपेगेंडा फैला रहा है. पाकिस्तान अपनी टेरर पॉलिसी को आगे रखता है तब भारत भी सेल्फ डिफेंस मेंं पाकिस्तान को पटक कर मारता है. ऑपरेशन सिंदूर जैसे एक्शन में पिटने के बाद इस्लामाबाद उसका दोष भारत के मत्थे मढ़ देता है.

मुनीर का झूठ
मुनीर ने इसी साल एक भड़काऊ तकरीर दी थी, जिसके कुछ दिन बाद पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों ने भारत के पहलगाम में आतंकवादी हमला करते हुए धर्म पूछकर हिंदुओं का नरसंहार किया था. अपना ‘पाप’ कबूलने के बजाए पाकिस्तान खुद को क्षेत्र में खासकर दक्षिण एशिया में स्थिरता लाने वाला कारक तत्व बताता है. इसी एजेंडे के तहत मुनीर ने दावा किया कि इस्लामाबाद ने बिना उकसावे के भारतीय सैन्य कार्रवाइयों का दृढ़ता से जवाब दिया. उकसावे के बावजूद, पाकिस्तान ने संयम और परिपक्वता दिखाई, जिससे क्षेत्रीय शांति के लिए हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि होती है.
जेहादियों को मुनीर का दूसरा लेशन क्या दूसरा आतंकी हमला कराएगा?
मुनीर ने भारत पर तनाव बढ़ाने का आरोप लगाया. अपने भाषण में मुनीर ने एक बार फिर कश्मीर मुद्दे को उठाया और पाकिस्तानियों से भारत के हिस्से वाले कश्मीर को कब्जाने की नीयत से आतंकवाद फैलाने वाले अपने भाइयों का कथित बलिदान याद रखने को कहा. मुनीर ने 3 महीने के भीतर दूसरी बार भारत के खिलाफ जहर उगला है, ऐसे में आतंकियों की मौत को शहादत बताकर उसे याद करने की बात करने वाले ‘जेहादी’ जनरल की बातें सुनकर ये खटका लग रहा है कि कहीं वो भारत के खिलाफ कोई नई साजिश तो नहीं रच रहा, हालांकि भारत कह चुका है कि ऑपरेशन सिंदूर अभी रुका है लेकिन खत्म नहीं हुआ है.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News