भारत ने लाखों घरों तक पीने का साफ पानी पहुंचाने से लेकर देश की सबसे पवित्र नदियों में से एक गंगा की सफाई तक कई महत्वपूर्ण काम किए हैं। पानी से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के भारत के प्रयासों की अब दूसरे देश भी सराहना कर रहे हैं। विश्व बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भारत की इन योजनाओं को विकासशील देशों के लिए एक मिसाल बताया। विश्व बैंक समूह में जल विभाग के वैश्विक निदेशक सरोज कुमार झा ने संयुक्त राष्ट्र के 2026 में होने वाले जल सम्मेलन से पहले ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि विश्व बैंक समूह के लिए भारत एक बड़ी सफलता की कहानी है। पानी के क्षेत्र में भारत ने जो काम किया है, उसे हर विकासशील देश देख रहा है और उससे सीखना चाहता है।
यह सराहना ऐसे समय में मिली है, जब पूरी दुनिया में पानी की सुरक्षा और उपलब्धता विकास का एक महत्वपूर्ण मुद्दा बन रही है। संयुक्त अरब अमीरात और सेनेगल मिलकर संयुक्त राष्ट्र के जल सम्मेलन की मेजबानी करेंगे। यह सम्मेलन आठ से 10 दिसंबर तक अबू धाबी में आयोजित होगा। सम्मेलन में पानी की सुरक्षा और साफ-सफाई से जुड़ी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए देशों के बीच आपसी सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा होगी।
संयुक्त राष्ट्र जल सम्मेलन में भारत की सक्रिय भागीदारी रहने की उम्मीद है। झा ने बताया कि भारत सम्मेलन में सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल भेज सकता है। इसके अलावा, भारत ‘रिवर सिटीज’ यानी नदी किनारे बसे शहरों पर एक विशेष कार्यक्रम भी आयोजित करेगा। इसमें पानी की सुरक्षा और जल संकट से निपटने की क्षमता बढ़ाने पर चर्चा होगी।
जल जीवन मिशन ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया
विश्व बैंक को भारत की जिन योजनाओं ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया है, उनमें जल जीवन मिशन प्रमुख है। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण भारत के घरों तक पीने का साफ पानी पहुंचाना है। इस योजना की उपलब्धि बताते हुए झा ने कहा कि सात साल से भी कम समय में 80 करोड़ लोगों तक बेहतर पेयजल सुविधा पहुंचाना एक बड़ी उपलब्धि है।
नमामि गंगे योजना बेहद सफल
झा ने नमामि गंगे योजना को बेहद सफल बताया। उन्होंने कहा कि इस योजना से गंगा नदी का प्रदूषण कम करने और उसकी सेहत सुधारने में मदद मिली है। विश्व बैंक ने अलग-अलग तरह की आर्थिक मदद देकर राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन का सहयोग किया। नदियों को बचाने का महत्व सिर्फ पर्यावरण की सुरक्षा तक सीमित नहीं है। उन्होंने कहा कि नदियां सिर्फ पानी का स्रोत नहीं हैं। वे हमारी सभ्यता और जीवन व्यवस्था का हिस्सा हैं। बहुत से लोगों की रोजी-रोटी इन नदियों पर निर्भर करती है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play