पिछले 24 घंटे में 1900 हमले, 1150 हूती लड़ाके ढेर! यमन में छिड़ी भीषण जंग, सऊदी ने भी तेज की बमबारी – Bharat24live

Shreeom Singh
Date: 11-10-26 15:46
Yemen Houthi War: यमन में सरकारी सेना और हूती विद्रोहियों के बीच लड़ाई तेज हो गई है. यमन की सरकारी सेना ने दावा किया है कि पिछले 24 घंटों में 1,900 से ज्यादा हमले किए गए, जिनमें 1,150 से अधिक हूती लड़ाके मारे गए. हालांकि, इन आंकड़ों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है.
सरकारी सेना के प्रवक्ता माजिद अल-नुजैली ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि हमलों में हूतियों के हथियारों के भंडार, सैन्य शिविर, तोपखाने की चौकियां, सैनिकों के ठिकाने और रसद पहुंचाने वाले रास्तों को निशाना बनाया गया.
उनके मुताबिक, यमन के पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी इलाकों में ये हमले किए गए. इस दौरान 180 से ज्यादा सैन्य और रसद वाहनों को नष्ट करने या नुकसान पहुंचाने का भी दावा किया गया. सेना का कहना है कि इन हमलों का मकसद हूतियों की लड़ने और मोर्चों पर अतिरिक्त सैनिक भेजने की क्षमता को कमजोर करना है.
बाब-अल-मंदेब के पास भीषण लड़ाई
यमन की सरकारी सेना ने दावा किया है कि वह जमीन पर लगातार आगे बढ़ रही है और कई अहम ठिकानों पर फिर से कब्जा कर रही है. वहीं, हूती विद्रोहियों की ओर से इन दावों पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.
यमन सरकार ने सोमवार को बड़े सैन्य अभियान की शुरुआत की थी. इसका मकसद हूतियों के कब्जे वाले इलाकों को वापस लेना है. इस समय सबसे भीषण लड़ाई दक्षिण-पश्चिमी यमन में रणनीतिक रूप से अहम बाब-अल-मंदेब जलडमरूमध्य के आसपास हो रही है.
सऊदी अरब ने तेज किए हवाई हमले
यमन की सरकारी सेना को समर्थन देने के लिए सऊदी अरब ने भी अपने हवाई हमले तेज कर दिए हैं. इसके जवाब में हूती लड़ाकों ने सऊदी अरब के अंदर मिसाइल और ड्रोन हमले बढ़ा दिए हैं. इनमें राजधानी रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को निशाना बनाने वाला हालिया हमला भी शामिल है.
यमन में संघर्ष की शुरुआत 2014 के अंत में हुई थी, जब हूती विद्रोहियों ने राजधानी सना और देश के उत्तरी हिस्सों के बड़े क्षेत्र पर कब्जा कर लिया था. इसके बाद 2015 में सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त यमन सरकार के समर्थन में सैन्य हस्तक्षेप किया. फिलहाल यमन की यह सरकार दक्षिणी बंदरगाह शहर अदन से काम कर रही है.
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News