भारत-नेपाल बॉर्डर पर अब किंगपिन होंगे निशाने पर: अररिया में एसपी ने बनाई नई रणनीति, कहा-'पुलिस-एसएसबी गश्त … – Dainik Bhaskar

अररिया से लगी भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने अब रणनीति बदलने का फैसला किया है।
छोटे कैरियरों की गिरफ्तारी तक सीमित कार्रवाई के बजाय तस्करी के पूरे नेटवर्क और उसके किंगपिन तक पहुंचने की रणनीति बनाई गई है।
बुधवार को सिकटी थाने में एसपी जितेंद्र कुमार ने पुलिस अधिकारियों और एसएसबी के साथ बैठक कर सीमा सुरक्षा और अपराध नियंत्रण की समीक्षा की।
छोटे कैरियर नहीं, नेटवर्क के सरगना होंगे निशाने पर
एसपी ने कहा कि केवल नशीले पदार्थ, जाली नोट या अवैध शराब लेकर जाने वाले छोटे तस्करों को पकड़ने से सिंडिकेट खत्म नहीं होगा।
पुलिस को अब नेटवर्क के पीछे सक्रिय बड़े तस्करों और किंगपिन की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। पुराने तस्करों की सूची अपडेट कर उनकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखने को भी कहा गया।
नदी घाट और संवेदनशील इलाकों में बढ़ेगी निगरानी
सीमा से जुड़े संवेदनशील स्थानों और नदी घाटों पर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त गश्त बढ़ाई जाएगी। एसपी ने दोनों एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। सीमा क्षेत्र में आने-जाने वाले संदिग्ध लोगों पर भी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
चेकपोस्ट पर वाहनों की जांच होगी तेज
एसपी ने सीमा क्षेत्र के चेकपोस्ट पर वाहनों की जांच सख्त करने का निर्देश दिया। संदिग्ध लोगों के पहचान पत्रों की जांच के साथ संदिग्ध वाहनों और आवाजाही पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया है। इसका उद्देश्य तस्करी के सामान की आवाजाही रोकने के साथ नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान करना है।
फरार अपराधियों की गिरफ्तारी और खुफिया तंत्र पर जोर
बैठक में फरार अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने और पुराने तस्करों पर निगरानी बढ़ाने को कहा गया। एसपी ने गांवों में पुलिस का खुफिया तंत्र मजबूत करने पर भी जोर दिया।
ग्रामीणों से संपर्क कर संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने की अपील करने का निर्देश दिया गया।
पुलिस-एसएसबी के अफसरों ने बनाई संयुक्त रणनीति
बैठक में एसएसबी कमांडेंट, एसडीपीओ सुशील कुमार, मनोज कुमार, डीएसपी संतोष कुमार पोद्दार, डीएसपी रक्षित सुधीर कुमार समेत जिले के सभी सर्किल इंस्पेक्टर, थानेदार और पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में सीमा क्षेत्र में तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए पुलिस और एसएसबी के बीच समन्वय मजबूत करने पर जोर दिया गया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News