Prayagraj News: गंगापार-यमुनापार के 40 सचिव तलब, कार्रवाई की तैयारी – Hindustan

Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने वाले 40 ग्राम पंचायत सचिवों पर अब कार्रवाई की तैयारी है। जिला पंचायत राज अधिकारी रविशंकर द्विवेदी ने गंगापार और यमुनापार क्षेत्र के 20-20 सचिवों को तलब किया है। इन सचिवों से काम में लापरवाही और निर्धारित समय में कार्य पूरा नहीं करने को लेकर जवाब लिया जाएगा।पंचायतों में विकास कार्यों की प्रगति और शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की लगातार समीक्षा की जा रही है। समीक्षा में कुछ ग्राम पंचायतों में काम की गति धीमी मिलने के बाद संबंधित सचिवों को चिह्नित किया गया है।

गंगा पार और यमुना पार के 40 सचिवों को अब डीपीआरओ कार्यालय में बुलाकर उनके कामकाज की स्थिति देखी जाएगी। अधिकारियों के अनुसार सचिवों से ग्राम पंचायतवार लंबित कार्यों का ब्योरा लिया जाएगा। साथ ही यह भी देखा जाएगा कि जिन कार्यों को समय से पूरा किया जाना था, वे अब तक लंबित क्यों हैं। योजनाओं के क्रियान्वयन में देरी और लापरवाही के लिए जिम्मेदारी भी तय की जाएगी। डीपीआरओ रविशंकर द्विवेदी ने स्पष्ट किया है कि पंचायतों के काम में लापरवाही किसी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समीक्षा में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने या लापरवाही की पुष्टि होने पर संबंधित सचिवों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा सकती है। 40 सचिवों को एक साथ तलब किए जाने से पंचायत विभाग में भी हलचल है। विभागीय अधिकारी अब सचिवों के कामकाज की रिपोर्ट के आधार पर अगला कदम उठाने की तैयारी में हैं। माना जा रहा है कि समीक्षा के बाद लापरवाही के लिए जिम्मेदार सचिवों पर कार्रवाई तय हो सकती है।

{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें  |  कॉइन जीतें  |  ज्यादा फ़ायदे पाएं
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News