भारत ने जूनियर महिला हॉकी एशिया कप के पहले मैच में बांग्लादेश को 13-1 से हराया – Republic Bharat

Published 23:13 IST, December 8th 2024
मुमताज खान के चार गोल के अलावा कनिका सिवाच और दीपिका की हैट्रिक की मदद से गत चैंपियन भारत ने रविवार को यहां महिला जूनियर एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में बांग्लादेश को 13-1 से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।
पूल ए के मैच में विजेता टीम के लिए मुमताज (27वें, 32वें, 53वें, 58वें), कनिका (12वें, 51वें, 52वें), दीपिका (7वें, 20वें, 55वें), मनीषा (10वें), ब्यूटी डुंग डुंग (33वें) और उप कप्तान साक्षी राणा (43वें) ने गोल दागे जबकि बांग्लादेश की ओर से ओरपिता पाल (12वें) ही एकमात्र गोल करने वाली खिलाड़ी रहीं।
भारत ने पूरे मैच में दबदबा बनाये रखा और आराम से जीत दर्ज की। भारत सोमवार को अपने दूसरे ग्रुप गेम में मलेशिया से भिड़ेगा।
टीम यहां अपना खिताब बचाने के अलावा अगले साल चिली के सैंटियागो में होने वाले जूनियर विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई करने की भी उम्मीद कर रही है। सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चारों टीम को विश्व कप में सीधे प्रवेश मिलेगा।
ये भी पढ़ें- भारतीय फैंस को ‘सुपर संडे’ में लगा डबल झटका, ऑस्ट्रेलिया के बाद बांग्लादेश ने भी टीम इंडिया को धोया
Updated 23:13 IST, December 8th 2024
© 2024 Republic. All rights reserved.
Big Stories
Quick
Live TV
Video

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News