उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर में 8 लोगों की मौत हो गई। घटना में 43 लोग घायल हैं। मृतकों में 2 महिलाएं और 1 बच्चा भी शामिल है। सभी लोग कासगंज से राजस्थान के गोगामेड़ी जा रहे थे।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
दिल्ली में डेढ़ साल की बच्ची से रेप, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार
दिल्ली के बिजवासन इलाके में डेढ़ साल की बच्ची के साथ पड़ोसी शख्स ने रेप किया। पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह शिकायत मिली थी। पीड़ित परिवार यहां किराए से रहता है। बच्ची की मां ने बताया था कि आरोपी सुधीर उर्फ बिट्टू बच्ची को अपने कमरे से ले गया। वहां गलत काम किया। बच्ची के रोने की आवाज आ रही थी। कमरे अंदर से बंद था। जब कमरा खोला तो देखा कि बच्ची के शरीर पर कपड़े नहीं थी और उसके खून बह रहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। POCSO का मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
अगरतला रेलवे स्टेशन पर 8.45 किलोग्राम गांजा के साथ 2 लोग गिरफ्तार
त्रिपुरा के अगरतला में पुलिस ने रेलवे स्टेशन से 8.45 किलोग्राम गांजा जब्त किया और 2 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलि ने बताया कि जब्त गांजे की कीमत 1.7 लाख रुपए है। आरोपी इसे बिहार ले जा रहे थे। इनकी पहचान सोनू कुमार (31) और सुमन कुमार गुप्ता के तौर पर हुई है। मामले में आगे का एक्शन लिया जा रहा है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.