भास्कर अपडेट्स: 6,000 करोड़ रुपए की बैंक धोखाधड़ी- ED का कोलकाता और हावड़ा में बिजनेसमैन के 3 ठिकानों पर छापा – Dainik Bhaskar

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को 6,000 करोड़ रुपए के बैंक धोखाधड़ी मामले में कोलकाता और हावड़ा में तीन अलग-अलग जगहों पर एक साथ छापेमारी की। यह छापा व्यवसायी दीपक जैन के आवास और कार्यालयों पर की गई। पहला कोलकाता के दक्षिणी बाहरी इलाके बेहाला में और दूसरा कोलकाता से सटे हावड़ा जिले के शिबपुर में है।
ED के मुताबिक मामले की जांच के दौरान उसे कई फर्जी कंपनियों और एजेंसियों का पता चला, जो अपराध में शामिल थीं। यह व्यक्ति ऐसी ही एक एजेंसी का निदेशक है और धोखाधड़ी के लिंक और पैसे की हेराफेरी कैसे की गई, इसका पता लगाने के लिए तलाशी ले रहे हैं।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
कोल स्कैम केस की सुनवाई से हटे सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस केवी विश्वनाथन, बोले- इसी केस में वकील था
सुप्रीम कोर्ट जज जस्टिस केवी विश्वनाथन ने कोयला घोटाला मामले की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया। जस्टिस विश्वनाथन ने इसके पीछे की वजह बताते हुए कहा कि वे इस मामले में वकील के तौर पर पेश हुए थे। जस्टिस विश्वनाथन के हटने के बाद CJI संजीव खन्ना ने कहा कि वे 10 फरवरी से शुरू होने वाले सप्ताह में मामलों की सुनवाई के लिए 3 जजों की बेंच का पुनर्गठन करेंगे।
मणिपुर में अरमबाई टेंगोल के 6 संदिग्ध सदस्य गिरफ्तार; फिरौती के लिए अपहरण किया था
मणिपुर के थौबल में एक व्यक्ति की मौत के सिलसिले में कट्टरपंथी मैतेई समूह अरमबाई टेंगोल के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। संदिग्ध सदस्यों ने मंगलवार को फिरौती के लिए मोहम्मद नवाश का उसके घर से अपहरण कर लिया था।
नवाश को थौबल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान सगोलसेम चिंगखेंगनबा सिंह (25), चिंगखम सनतोम्बा सिंह (19), सपम सोमोरजीत सिंह (32), मैबाम बोकेनजीत सिंह (24), अथोकपम जीबन सिंह (30) और चिंगखम मणि सिंह (41) के रूप में हुई है।
अरमबाई टेंगोल ने एक बयान में दावा किया कि उसकी यूनिट 2 एंड्रो शाखा के सदस्य इस घटना में शामिल नहीं थे।
ISRO ने स्पेडेक्स डॉकिंग मिशन पूरा किया, भारत अंतरिक्ष में डॉकिंग करने वाला चौथा देश बना
भारत अंतरिक्ष डॉकिंग में सफलता प्राप्त करने वाला चौथा देश बन गया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने 16 जनवरी को स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट (SpaDeX) के तहत दो सैटेलाइट का सफलतापूर्वक डॉकिंग किया। इसरो ने इस मौके पर पूरी टीम को बधाई दी।
दरअसल, 12 जनवरी को इसरो ने स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट यानी स्पेडेक्स का सफल ट्रॉयल किया था। इसरो ने 2 स्पेस सैटेलाइट के बीच दूरी पहले 15 मीटर, फिर 3 मीटर तक रखी। इसके बाद दोनों सैटेलाइट को वापस सुरक्षित दूरी पर ले जाया गया था।
दिल्ली-NCR में फिर से बढ़ा पॉल्यूशन, AQI 344 पार; 10-12वीं की क्लासेस हाइब्रिड मोड पर
दिल्ली में बढ़ते ठंड और कोहरे के बीच एयर पॉल्यूशन में भी बढ़ोतरी हुई है। इसके कारण बुधवार को दिल्ली-NCR में GRAP-4 प्रतिबंध लागू किए गए हैं। दिल्ली में IX और XI तक के छात्रों के लिए हाइब्रिड मोड में क्लासेस चलेंगी। बुधवार को दिल्ली में AQI 344 दर्ज किया गया था।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News