महाकुंभ भगदड़ में छतरपुर की महिला की मौत, बेटी घायल: एमपी के श्रद्धालुओं को बॉर्डर पर रोका, रीवा के चाकघाट … – Dainik Bhaskar

प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ में 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। इनमें मध्यप्रदेश के छतरपुर की एक महिला शामिल है। उसकी बेटी घायल है। दोनों 27 जनवरी को प्रयागराज गई थीं। इसके अलावा भितरवार के हरि साहू और उनकी पत्नी शकुंतला साहू लापता हैं।
प्रयागराज में भीड़ और न बढ़े, इसलिए यूपी बॉर्डर से सटे जिलों में श्रद्धालुओं को रोक दिया गया है। प्रयागराज से करीब 250 किलोमीटर दूर ही वाहनों का प्रवेश दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। एमपी के श्रद्धालुओं को रीवा जिले के चाकघाट के पास रोक दिया गया है।
दरअसल, प्रयागराज के संगम तट पर मंगलवार-बुधवार की रात करीब डेढ़ बजे भगदड़ मच गई। हादसे में 20 से अधिक लोगों की मौत की खबर है। 50 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हैं।
एमपी में 25 किमी लंबा जाम लगा एसडीओपी उदित मिश्रा ने बताया, अभी सिर्फ रीवा तरफ जाने वाला ट्रैफिक क्लीयर है। रीवा साइड के वाहन निकल रहे हैं। प्रयागराज साइड जाने वाले वाहन रोके गए हैं। झिरिया टोल प्लाजा, चाकघाट से यूपी बॉर्डर तक वाहनों की कतार लगी हुई है। करीब 25 किलोमीटर तक वाहनों का जाम लगा है। यूपी के एरिया में कितना लंबा जाम है ये पता नहीं।
रीवा के रमाशंकर सिंह पटेल ने बताया कि यहां रोके गए श्रद्धालुओं के लिए स्थानीय लोग भोजन-पानी की व्यवस्था कर रहे हैं। वहीं, श्रद्धालुओं का कहना है कि सुबह 5 बजे से उन्हें यहां रोका गया है। प्रशासन की तरफ से किसी भी प्रकार की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News