मुजफ्फरनगर। हिंदी भाषा के संवर्धन एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता की दिशा में एस.डी. पब्लिक स्कूल, मुजफ्फरनगर ने एक बार फिर अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है। ‘हिंदी विकास संस्थान, दिल्ली’ द्वारा 30 जनवरी 2026 को तीन मूर्ति भवन स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित ‘अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड–2025’ के राष्ट्रीय समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर पदक जीतकर मुजफ्फरनगर का नाम देशभर में गौरवान्वित किया है।
राष्ट्रीय स्तर पर चमके मेधावी छात्र
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में सीनियर विंग से अनंत जैन (कक्षा 11) ने राष्ट्रीय स्तर पर ‘राष्ट्रीय हिंदी प्रतिभा सम्मान’ के अंतर्गत स्वर्ण पदक एवं नकद पुरस्कार राशि प्राप्त की। इसी क्रम में ईशांस मदान (कक्षा 10) को भी स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। जूनियर विंग से कक्षा 3 के आर्यमन एवं मेधास्वी सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक एवं ₹500/- की पुरस्कार राशि जीतकर विद्यालय का मान बढ़ाया। मिडिल विंग से कक्षा 5 की छात्रा मान्या गर्ग ने राज्य स्तर पर ‘हिंदी बालश्रेष्ठ सम्मान’ व स्वर्ण पदक हासिल किया।
स्कूल को मिला ‘उन्नायक सम्मान’, प्रधानाचार्या के नेतृत्व की सराहना
यह विद्यालय परिवार के लिए अत्यंत गौरव का विषय रहा कि विद्यार्थियों की सफलता के साथ-साथ एस.डी. पब्लिक स्कूल को ‘राष्ट्रीय हिंदी प्रेरक सम्मान’ एवं ‘उन्नायक सम्मान–2025’ से भी नवाजा गया। इस बड़ी सफलता का श्रेय विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती चंचल सक्सेना एवं प्रधानाचार्या श्रीमती भारती तिवारी के कुशल नेतृत्व एवं प्रेरणादायी मार्गदर्शन को जाता है।
इस उपलब्धि में उपप्रधानाचार्य शिवकुमार शर्मा, जूनियर विंग इंचार्ज डॉ. रचना जैन, मिडिल विंग इंचार्ज श्रीमती गीता मित्तल, सीनियर विंग इंचार्ज श्री शशिकांत शर्मा, एक्टिविटी इंचार्ज सुश्री हुमा शमीम और हिंदी विभागाध्यक्ष श्रीमती पूनम गोयल के साथ संपूर्ण हिंदी विभाग के शिक्षकों का विशेष योगदान रहा है। विद्यालय परिवार ने सभी विजेताओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
मीडिया और विज्ञापन जगत का 23 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले रामनिवास कटारिया ‘रॉयल बुलेटिन’ की व्यावसायिक और संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। ‘अमर उजाला’ जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में विज्ञापन प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं देने के बाद, श्री कटारिया पिछले 10 वर्षों से निरंतर रॉयल बुलेटिन परिवार के साथ जुड़े हुए हैं। वर्तमान में विज्ञापन प्रभारी की जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ वे शैक्षणिक संस्थानों (स्कूलों) और औद्योगिक इकाइयों (उद्योगों) की विशेष रिपोर्टिंग भी करते हैं। विज्ञापन संबंधी परामर्श और औद्योगिक/शैक्षणिक खबरों के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 7017986469 पर संपर्क कर सकते हैं।