दिल्ली के कारोबारी पुनीत खुराना का सुसाइड से पहले का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो का एक-एक शब्द दिल तोड़ने वाला है। मौत से पहले खुराना ने 54 मिनट का एक वीडियो बनाया था। वीडियो में क मिनट 51 सेकंड के वीडियो की जनाकरी पुलिस को मिली है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
‘भिखारी तू बता तुझसे मांगा क्या है…’, “अतुल सुभाष” की तरह दिल्ली के पुनीत खुराना ने पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर की आत्महत्या
कथित वीडियो में पुनीत खुराना कह रहे हैं कि तलाक की टर्म्स कंडीशन तय होने के बाद मेरे इन लॉस नई कंडीशन रखते हुए 10 लाख रुपये मांग कर रहे हैं। जो अब मैं नहीं दे सकता और न ही अपने मां-बाप से मांग सकता हूं। क्योंकि वो मेरे लिए पहले ही बहुत दे चुके हैं। वीडियो में पुनीत ने यह भी कहा है कि मेरा अंतिम कथन है कि मैं आत्महत्या करने वाला हूं, क्योंकि मेरे ससुराल वाले और मेरी पत्नी मुझे प्रताड़ित कर रहे। हमने पहले म्यूचअल डिवोर्स के लिए अर्जी दाखिल की है। इसके लिए हमने कुछ शर्तों पर हस्ताक्षर किए हैं।
पुनीत खुराना ने कहा, “हमें उन शर्तों को 180 दिनों में पूरा करना है। हालांकि मेरे ससुराल वाले नई शर्तों के लिए दबाव बना रहे हैं। ये सब मेरे लीमिट से बाहर हैं, वे अब मेरे 10 लाख और मांग रहे हैं। मैं यह नहीं चुका पाऊंगा। मेरे माता-पिता से भी नहीं मांग सकता, वे पहले ही मुझे बहुत दे चुके हैं।”
Lucknow Murder Case: चार बहन और मां सहित 5 महिलाओं की हत्याकांड मामले में पुलिस ने दी नई जानकारी, कमजोर दिलवाले न पढ़ें Inside Story
वहीं इस पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है इस मामले पर उत्तर-पश्चिम क्षेत्र के पुलिस कमिश्नर (डीसीपी) भीष्म सिंह ने कहा कि खुराना के पिता त्रिलोकनाथ ने उनका मोबाइल फोन और अन्य संबंधित सामान दिया है, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। वहीं खुराना के परिवार ने कहा कि ससुरालवाले वित्तीय और संपत्ति के मुद्दों को लेकर लगभग हर दिन धमकी देते थे। पुनीत खुराना की बहन ने आरोप लगाया कि उसके भाई ने अपनी पत्नी और उसके माता-पिता के कारण आत्महत्या की।
नोट- सुसाइड किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। इस तरह का ख्याल आने पर लोगों की सुविधा के लिए मन कक्ष ने हेल्पलाइन नंबर 9336929266 पर फोन करें।
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह (Dr Manmohan Singh) के स्मारक बनने को लेकर प्रक्रिया लगभग शुरू हो गई है। गृह मंत्रालय और आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों ने आज दोपहर (2 जनवरी) बैठक की और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए दो संभावित स्थलों को चुना।