—विज्ञापन—
Lohri 2025: लोहड़ी भारत के एक महत्वपूर्ण और लोकप्रिय त्योहारों में से एक है, जो मुख्य रूप से हरियाणा और पंजाब में मनाया जाता है। ये पर्व फसल के पकने और तैयार होने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जिस दिन अग्नि देव की पूजा का विधान है। इस शुभ दिन साधक भगवान का आभार प्रकट करते हैं ताकि उनकी फसल का उत्पादन अच्छा हो। धार्मिक मान्यता के अनुसार, अग्नि देव की पूजा करने से घर-परिवार में सुख, शांति, समृद्धि, धन और वैभव आदि का वास होता है।
लोहड़ी के दिन रात्रि में एक स्थान पर आग जलाई जाती है, जिसमें तिल, गुड़, लकड़ी, चीनी, गजक, मूंगफली और मक्का आदि चीजें डाली जाती हैं। इस दौरान लोग लोहड़ी के गीत गाते हैं और डांस करके जश्न मनाते हैं। चलिए जानते हैं साल 2025 में किस दिन लोहड़ी का पर्व मनाया जाएगा। साथ ही आपको लोहड़ी संक्रांति के क्षण और पूजा विधि के बारे में जानने को मिलेगा।
वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, मकर संक्रांति से एक दिन पहले लोहड़ी का पर्व मनाया जाता है। साल 2025 में 14 जनवरी को सुबह 9 बजकर 3 मिनट पर सूर्य देव मकर राशि में गोचर करेंगे, जिसके कारण 14 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। उदयातिथि के आधार पर मकर संक्रांति से एक दिन पहले 13 जनवरी 2025 को लोहड़ी मनाई जाएगी। 14 जनवरी 2025 को सुबह 09:03 मिनट पर लोहड़ी संक्रांति का क्षण है।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: आमदनी के मामले में कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए साल 2025? जानें पंडित सुरेश पांडेय से
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
Edited By
Nidhi Jain
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in