प्रयागराज(घूरपुर), हिटी। मुम्बई से वाराणसी जा रही बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस के लोको पायलट की सतर्कता से मंगलवार रात एक बड़ा रेल हादसा टल गया। इरादतगंज के पास रेलवे ट्रैक पर लोहे का पाइप रखा देख लोको पायलट ने तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। आरपीएफ मामले की जांच कर रही है।
मंगलवार को ट्रेन संख्या 12167 एलटीटी बनारस एक्सप्रेस मुम्बई से प्रयागराज होकर वाराणसी जा रही थी। रात करीब 8:43 बजे इरादतगंज और लिंक जंक्शन के बीच ट्रेन चल रही थी। इस दौरान आगे लाल बत्ती होने पर लोको पायलट आरके खरे ने ट्रेन की रफ्तार कम कर दी। इस दौरान लोको पायलट की नजर रेलवे ट्रैक पर पड़ी। उस पर लोहे का पाइप रखा था। लोको पायलट ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी।
सहायक लोको पायलट सत्येंद्र इंजन से नीचे उतरे और लोहे की पाइप देखकर प्रयागराज कंट्रोल रूम में सूचना दी। जिसके बाद पाइप हटाया गया। करीब छह मिनट तक ट्रेन वहीं खड़ी रही। फोर्स के आते ही ट्रेन चल दी। आरपीएफ और रेलवे की टीम ने जांच की लेकिन रात में कुछ पता नहीं चला। बुधवार सुबह जीआरपी और आरपीएफ की टीमों ने जांच की। सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि नैनी आरपीएफ ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
बॉक्स
टीन शेड से निकला गया था पाइप, फुटेज से तलाश
प्रयागराज। आरपीएफ को यह पता चल गया है कि वह लोहे का पाइप कहां से लाया गया था। बताया जा रहा है कि रेलवे क्रासिंग के पास एक युवक मंगलवार शाम को टहल रहा था। कुछ लोगों ने उस युवक की हरकतों को देखकर कहा था कि उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है। जांच की गई तो पता चला कि घूरपुर व नैनी बार्डर पर दांदूपुर पंचायत भवन के पास एक टीन शेड में कुछ सामान रखा था। वहीं पर इस तरह का लोहे का पाइप भी रखा था। आशंका है कि उसी टीन शेड से पाइप उठाकर किसी ने रेलवे ट्रैक पर रख दिया। आईजी आरपीएफ प्रदीप गुप्ता ने बताया कि संदिग्ध की तलाश में टीमें लगी है। फुटेज की मदद से जल्द ही आरोपी को ट्रेस करके पकड़ लिया जाएगा।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play