विकसित भारत रोजगार योजना के तहत सृजन और सुरक्षा पर होगा जोर – Dainik Bhaskar

बीकानेर | कर्मचारी भविष्य निध संगठन (ईपीएफओ) की ओर से शुक्रवार को जिला उद्योग संघ, रानी बाजार में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना पर जागरूकता सेमिनार आयोजित हुआ। इसमें योजना की पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी गई। उद्योग
सेमिनार में मुख्य अतिथि डॉ. अजय सिंह चौधरी, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-प्रथम रहे। उनके साथ प्रवर्तन अधिकारी रामधन मीना और पूर्व प्रवर्तन अधिकारी संतोष कुमार मीणा मौजूद रहे। डॉ. चौधरी ने कहा कि इस योजना से न केवल उद्योग जगत को फायदा होगा बल्कि लाखों युवाओं को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे। कार्यक्रम में उपस्थित उद्योगपतियों और कर्मचारी प्रतिनिधियों ने योजना की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और क्रियान्वयन की चुनौतियों पर चर्चा की।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News