दिघलबैंक। एक संवाददाता शनिवार को दिघलबैंक प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय तुलसिया एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय मीरधनडांगी में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम “हर बच्चे का स्वागत, हर बच्चे का सम्मान” रही। इस अवसर पर अभिभावकों और शिक्षकों ने बच्चों की नियमित उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सीखने के स्तर, स्वच्छ विद्यालय वातावरण तथा विद्यालय के समग्र विकास पर विस्तार से चर्चा की। अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई में घर पर सहयोग करने और विद्यालय से निरंतर जुड़े रहने की अपील की गई।आदर्श मध्य विद्यालय तुलसिया में कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश कुमार सिंह ने की। इस दौरान शिक्षिका राजेश्वरी कुमारी, ममता कुमारी, उमा कुमारी, शिक्षक उमेश प्रसाद सिंह, शुभजित सिन्हा एवं मो. गुलाम हैदर सहित अन्य मौजूद रहे।वहीं
उत्क्रमित मध्य विद्यालय मीरधनडांगी में आयोजित संगोष्ठी कि अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक अहसन जफर माहिर ने की। बैठक में विद्यालय शिक्षा समिति की सचिव गायत्री देवी सहित अनीता देवी, रीना देवी, सोहिल अख्तर, शेखर कुमार पंडित, नरेश पंडित, संजारी बेगम, रूशी बेगम, किरण देवी, आशा देवी, संजय देवी, काजल कुमारी समेत बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लियाविद्यालय के शिक्षक नवल नारायण चौधरी, नाहिदा बेगम, फराह दीवा, योगेश कुमार तिवारी, सरफराज आलम सहित अन्य शिक्षकों ने अभिभावकों से संवाद कर बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए संयुक्त प्रयास पर बल दिया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play