Feedback
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में शाम पांच बजे बोलने वाले थे. पीएम मोदी को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देना था. लेकिन जोरदार हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही नहीं चल सकी. जोरदार हंगामे के कारण पीठासीन संध्या राय ने लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी और पीएम का संबोधन टल गया.
इसे लेकर अब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं. बीजेपी सांसद् मनोज तिवारी ने लोकसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बाद आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री जहां बैठते हैं, विपक्ष के लोग वहां तक चढ़ गए थे. उन्होंने कहा कि विपक्ष की महिला सदस्यों ने पीएम की चेयर का घेराव किया और उनकी मंशा प्रधानमंत्री पर हमले की थी.
मनोज तिवारी ने विपक्षी सदस्यों पर सदन में बवाल करने का आरोप लगाया. उन्होंने दावा किया कि विपक्ष की महिला सांसदों को हमारे वरिष्ठ मंत्री ने समझाया और वापस जाने का निवेदन करते हुए कहा कि ऐसी स्थिति में प्रधानमंत्री नहीं आ सकते. लेकिन महिला सांसद सुनने को तैयार नहीं थीं. मनोज तिवारी ने दावा किया कि विपक्ष के सांसद मारपीट करने वाले हाव-भाव के साथ आए थे.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू