शादीशुदा महिला के प्यार में था किशोर, रिश्ते के बीच आ रहा था प्रेमिका का बच्चा, फिर…, चौंका रहा पूरा मामला – Jansatta

गुजरात के वलसाड जिले में एक 15 साल के लड़के को उस महिला के बच्चे की हत्या करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है, जिससे वो प्यार करता था। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को ये जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मुस्कान असगराली नामक विवाहित महिला की शिकायत पर पुलिस ने 4 महीने के बच्चे का शव बरामद किया, जिसके बाद किशोर को हिरासत में लिया गया है।
अधिकारी ने बताया कि उमरगाम निवासी और उत्तर प्रदेश के रहने वाले असगराली ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने 13 जनवरी को बच्चे की हत्या की थी और ये झूठ बोला था कि यह एक हादसा है। घटना के समय वो बाजार गई हुई थी। आरोपी ने उसे बताया कि बच्चा बिस्तर से गिर गया था और उसके सिर में चोट आई थी।
यह भी पढ़ें – MP News: 5 साल के बच्चे ने स्कूल ड्रेस में की पॉटी तो केयरटेकर घसीटते हुए ले गई बाथरूम, फिर…, शिकायत दर्ज
उन्होंने कहा, “बच्चे को नजदीकी अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया और उमरगाम कब्रिस्तान में दफना दिया गया। घटना के बाद आरोपी 14 जनवरी को वहां से चला गया, जिससे महिला को संदेह हुआ। 15 जनवरी को उसकी शिकायत के बाद उप-विभागीय मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बच्चे के शव को निकाला गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, बच्चे के सिर पर गंभीर चोटें आई थीं।”
यह भी पढ़ें – रेप पीड़िता ने परिजनों के ‘डर’ से प्राइवेट पार्ट में डाल लिए पत्थर-ब्लेड, सच्चाई सामने आने पर पुलिस भी रह गई सन्न
अधिकारी ने कहा कि आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया और पुलिस टीमों को हरियाणा, दिल्ली के साथ-साथ यूपी के आगरा और प्रयागराज भेजा गया। अधिकारी ने बताया, “15 वर्षीय आरोपी को प्रयागराज से हिरासत में लिया गया और वलसाड लाया गया। उसने बच्चे की हत्या करने की बात कबूल की, क्योंकि उसका परिवार महिला के साथ उसकी शादी को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं था। वे उस महिला से शादी करने के खिलाफ थे, जिसका पहले से एक बच्चा था।”
पुलिस के अनुसार, किशोर पर भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या, सबूत छिपाने और अन्य अपराधों का आरोप लगाया गया है और उसे किशोर न्यायालय में पेश किया गया।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने की चर्चा फिर से शुरू हो गई है। जेडीयू सूत्रों के अनुसार, निशांत होली के बाद सक्रिय राजनीति में प्रवेश कर सकते हैं। निशांत के राजनीति में आने की संभावनाओं पर पहले विराम लग गया था क्योंकि नीतीश वंशवादी राजनीति के आलोचक रहे हैं। लेकिन इस बार निशांत के राजनीति में आने की चर्चाओं में दम दिखाई दे रहा है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News