श्रीलंका दौरे से पहले BCCI की रिव्यू मीटिंग, इंग्लैंड-आयरलैंड से हार का होगा हिसाब, गौतम गंभीर के सपोर्ट स्टाफ पर भी फैसला संभव – Aaj Tak News

Feedback
भारतीय टीम को अगले महीने श्रीलंका के खिलाफ उसकी धरती पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. 15 अगस्त से शुरू होने वाली इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन मंगलवार (28 जुलाई) तक कर लिया जाएगा. लेकिन यह सिर्फ टीम चयन तक सीमित नहीं रहेगा. अगस्त की शुरुआत में BCCI (भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड) एक अहम समीक्षा बैठक भी करेगा. इस बैठक में आयरलैंड, इंग्लैंड और जिम्बाब्वे दौरे पर भारतीय टीम के प्रदर्शन की समीक्षा की जाएगी. समीक्षा बैठक में मुख्य कोच गौतम गंभीर के सपोर्ट स्टाफ को लेकर भी बड़ा फैसला लिया जाएगा.
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा, ‘श्रीलंका टेस्ट दौरे के लिए अगले दो दिनों में टीम का चयन कर लिया जाएगा. मंगलवार तक टीम की घोषणा कर दी जाएगी.’ भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 से 19 अगस्त के दौरान गॉल में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 23 से 27 अगस्त के दौरान कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में होगा.
श्रीलंका की स्पिन फ्रेंडली पिचों पर भारतीय बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा होगी. हाल के वर्षों में विदेशी सरजमीं पर भारतीय बल्लेबाजी कई बार संघर्ष करती नजर आई है. ऐसे में यह सीरीज खिलाड़ियों के लिए बड़ी चुनौती मानी जा रही है. टीम चयन के तुरंत बाद बीसीसीआई अगस्त के पहले सप्ताह में समीक्षा बैठक करेगा. इस बैठक में हालिया विदेशी दौरों का पूरा लेखा-जोखा लिया जाएगा.
यह भी पढ़ें: बुमराह-श्रेयस समेत 8 स्टार नहीं खेलेंगे विंडीज ODI सीरीज, BCCI को उतारनी पड़ेगी नई टीम
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत को पहले आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 0-2 से हार झेलनी पड़ी. इसके बाद इंग्लैंड ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारत का 4-0 से क्लीन स्वीप कर दिया. इतना ही नहीं, शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज भी 1-2 से गंवा बैठी.
हालांकि जिम्बाब्वे दौरे पर भारत ने शानदार वापसी करते हुए पहला टी20 मुकाबला सात विकेट से जीत लिया. यह श्रेयस अय्यर की टी20I कप्तान के रूप में पहली जीत भी थी. देवजीत सैकिया ने साफ किया कि समीक्षा बैठक में सिर्फ नतीजों पर नहीं, बल्कि हार के कारणों पर भी विस्तार से चर्चा होगी.
उन्होंने कहा, ‘अगस्त की शुरुआत में समीक्षा बैठक होगी. टीम के जिम्बाब्वे दौरे से लौटने के बाद हम सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे. इंग्लैंड में क्या गलत हुआ, किन क्षेत्रों में टीम पिछड़ी और आगे क्या सुधार करना है, इस पर विस्तार से चर्चा होगी.’
फील्डिंग और असिस्टेंट कोच नपेंगे?
यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि हालिया दौरों में भारतीय टीम बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों विभागों में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर सकी. सहायक कोच रयान टेन डोशेट और फील्डिंग कोच टी दिलीप का दो साल का अनुबंध मौजूदा व्हाइट-बॉल असाइनमेंट के साथ समाप्त हो चुका है. बीसीसीआई अब उनके प्रदर्शन की समीक्षा करेगा और उसके बाद ही तय होगा कि दोनों को नया अनुबंध मिलेगा या नहीं.
देवजीत सैकिया ने कहा, ‘जिन दो सपोर्ट स्टाफ सदस्यों का अनुबंध समाप्त हो गया है, उनके कॉन्ट्रैक्ट एक्सटेंशन पर समीक्षा समिति फैसला करेगी.’ सूत्रों के मुताबिक, दोनों के अनुबंध बढ़ाए जाने को लेकर अभी कोई स्पष्टता नहीं है और बदलाव की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता.
टी दिलीप भारतीय टीम के सबसे लोकप्रिय सपोर्ट स्टाफ सदस्यों में से एक रहे हैं. उन्होंने हर मैच के बाद ‘बेस्ट फील्डर मेडल’ देने की परंपरा शुरू की थी, जिसे खिलाड़ियों और प्रशंसकों ने खूब पसंद किया. राहुल द्रविड़ के कोचिंग कार्यकाल में दिलीप टीम से जुड़े थे. 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद जब राहुल द्रविड़, बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर और गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे का कार्यकाल समाप्त हुआ, तब दिलीप ही ऐसे सदस्य थे जिन्हें नए मुख्य कोच गौतम गंभीर के सपोर्ट स्टाफ में जगह मिली थी.
बीसीसीआई की यह बैठक सिर्फ श्रीलंका दौरे से पहले टीम चयन तक सीमित नहीं होगी, बल्कि भारतीय क्रिकेट की आगे की दिशा तय करने वाली अहम बैठकों में से एक मानी जा रही है. इंग्लैंड में मिली हार, आयरलैंड में निराशाजनक प्रदर्शन और सपोर्ट स्टाफ के भविष्य जैसे कई बड़े मुद्दों पर इसी बैठक में अंतिम फैसला लिया जा सकता है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News