Bhagalpur News: दिघलबैंक(किशनगंज) से विक्रम मिश्रा की रिपोर्ट दिघलबैंक प्रखंड के मंगूरा पंचायत के वार्ड संख्या-10 कलागाछ गांव के पास एक मरिया धार में शनिवार को स्नान के दौरान डूबने से एक आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान कलागाछ निवासी साबिर आलम की आठ वर्षीय पुत्री सानिया के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, सानिया कुछ अन्य बच्चों के साथ घर से घास काटने गई थी। घास काटने के बाद वह पास के मरिया धार में स्नान करने चली गई। इसी दौरान सानिया गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। उसे डूबता देख अन्य बच्चों ने शोर मचाया।
शोर सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे तथा उसे पानी से बाहर निकाला। इसके बाद उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दिघलबैंक ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल और मृतका के घर पहुंचकर शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने में जुटे रहे। घटना की जानकारी मिलते ही मके पर पहुंची दिघलबैंक पुलिस ने परिवार वालों द्वारा पोस्टमार्टम को लेकर मना किये जाने पर पंचनामा बनाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया।
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play