Ranchi News: स्कूल में ‘एक वृक्ष उनकी स्मृति में’ अभियान – Hindustan

Ranchi News: रांची। सामाजिक-आर्थिक एवं संसदीय अध्ययन केंद्र द्वारा ललगुटुआ के राजकीयकृत मध्य विद्यालय में ‘एक वृक्ष उनकी स्मृति में’ अभियान के तहत शनिवार को पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में नीम, आम, जामुन, आंवला, अशोक, चंपा और कचनार समेत कई फलदार, छायादार व औषधीय पौधे लगाए गए। संयोजक अमरनाथ झा और अरुण मिश्र ने बताया कि संस्था प्रतिवर्ष यह आयोजन करती है। इस पहल पर विद्यालय परिवार व विद्यार्थियों ने खुशी जताई। मौके पर अध्यक्ष ओपी लाल, सचिव अयोध्या नाथ मिश्र सहित कई लोग उपस्थित रहे।

———————–

रांची, विशेष संवाददाता। एक वृक्ष उनकी स्मृति में, अभियान के तहत शोधपरक संस्था सामाजिक-आर्थिक एवं संसदीय अध्ययन केंद्र की ओर से शनिवार को राजकीय कृत मध्य विद्यालय,ललगुटुआ परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक अमरनाथ झा और अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि संस्था प्रतिवर्ष विविध कार्यक्रमों के अलावा पौधारोपण कार्यक्रम का संयोजन करती है। विद्यालय में फलदार, छायादार, फूलों और काष्ट के पौधै लगायें गए हैं, जिनमें अशोक, कचनार, चंपा, आम, जामुन, कटहल, नीम, शरीफा, छितवन, आंवला आदि प्रमुख हैं। विद्यालय परिवार,छात्र छात्राएं और सभी शिक्षक/शिक्षिकाओं ने अभियान के प्रति हर्ष व्यक्त किया। मौके पर संस्था के अध्यक्ष ओपी लाल, सचिव अयोध्या नाथ मिश्र रमाकांत महतो, अवध किशोर सिंह, डॉ चंद्रकांत शुक्ल, अजय तिवारी, राकेश चौधरी, अमलेन्दु कुमार, ऋता कुमारी, ईश्वरी कुमारी व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News