Champawat News: जगदीश राय, लोहाघाट। नगर के समीप रायनगर चौड़ी में मिनी ग्रामीण सचिवालय की शुरुआत की गई। इस दौरान लोगों ने बताया कि पंचायत भवन को ग्रामीणों के लिए एक ऐसे सेवा केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां भविष्य में पंचायत से जुड़ी अधिकांश सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। ग्राम प्रधान जानकी राय की अध्यक्षता पर मिनी ग्रामीण सचिवालय का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख महेंद्र ढेक ने किया। उन्होंने कहा कि रायनगर चौड़ी आज पूरे जिले के लिए प्रेरणा बन चुका है। यहां के लोगों ने अपनी मेहनत, एकजुटता और सामूहिक सोच से गांव की तस्वीर बदलने का काम किया है।
विशेष रुप से आंमत्रित पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने गांव की इस अभिनव पहल की सराहना करते हुए कहा कि रायनगर चौड़ी ने यह साबित कर दिया है कि विकास केवल सरकारी योजनाओं से नहीं, बल्कि जनभागीदारी और सकारात्मक सोच से भी संभव है। ग्राम प्रधान जानकी राय ने बताया कि इस अभिनव पहल की प्रेरणा उन्हें डीएम से मिली। उन्होंने कहा कि पंचायत भवन को आधुनिक सुविधाओं से लैस कर ग्रामीणों के लिए एक प्रभावी सेवा केंद्र बनाया जाएगा। संचालन रिटायर्ड शिक्षक नरेश राय ने किया। इस मौके पर शिक्षाविद नाथूराम राय, केशव गिरी, भैरव दत्त राय, बीडीसी सदस्य अमित राय, जितेंद्र राय, ललित पांडेय, धर्मानंद राय, मोहन राय, हरीश कापड़ी, देवेंद्र राय, कमल राय, नीरज राय, प्रमोद कापड़ी, हेमा देवी, दुर्गा देवी, माया राय, ममता कापड़ी आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play