चंदौली, संवाददाता । भारतीय जनता पार्टी की बैठक शुक्रवार को जिला कार्यालय पर हुई। इसमें पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों के अलावा संगठनात्मक कार्य योजनाओं और स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। इस दौरान भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अजीत रावत ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। उनकी बदौलत कोई भी मंजिल हासिल की जा सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा के कार्य करने की नसीहत दी। चुनाव प्रभारी अजीत चौबे, जिला प्रभारी मीना चौबे ने भी कार्यकर्ताओं को संगठन को और मजबूत करने, आपसी समन्वय बढ़ाने एवं चुनावी तैयारियों को गति देने पर जोर दिया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, सुजीत जायसवाल, सुरेश मौर्य, उमाशंकर सिंह, जितेंद्र पांडेय, जैनेंद्र कुमार, अनिल तिवारी, हरिश्चंद्र अग्रहरि, राकेश मिश्रा, किरण शर्मा, प्रतीक पांडेय आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play