सवाई माधोपुर में बाढ़ जैसे हालात, कल स्कूलों में छुट्टी: 6 से ज्यादा कॉलोनियां डूबीं, लोग छतों पर चढ़े; कार… – Dainik Bhaskar

सवाई माधोपुर में देर रात से चल रही बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात हो गए है। शनिवार को कलेक्टर ने जिले में स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी है। शुक्रवार सुबह से हो रही बारिश के बाद 6 से ज्यादा कॉलोनियों में पानी भर गया।
शहर की 6 से ज्यादा कॉलोनियों के 200 से ज्यादा घरों में पानी घुस गया। ऐसे में लोग बचने के लिए घर की छतों पर चढ़ गए। कुशालीदर्रा स्थित नेशनल हाईवे 552 पर तेज बहाव में कार बह गई। हादसे में इंदौर के मोंटी तंवर (20) की मौत हो गई। मृतक युवक इंदौर का रहने वाला था।
तेज बारिश के चलते पटरियां डूब गई। इसकी वजह से सिग्नल सिस्टम फेल हो गया। ऐसे में जयपुर-दिल्ली और मुंबई जाने वाली ट्रेनें प्रभावित हुई है। इस दौरान तीन ट्रेनों को स्टेशन से पहले ही रोक दिया गया।
जबकि दो ट्रेनें 1 घंटे से ज्यादा समय की देरी से चली। लगातार बारिश के बाद सुबह रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में भी सफारी को रोक दिया गया था।
फोटो में देखें सवाई माधोपुर में कैसे बने बाढ़ जैसे हालात…
बारिश से जुड़े अपडेट्स
सुरवाल बांध में पलटी नाव, 8 लोगों को बचाया: जिले के सुरवाल बांध में नाव पलटने से 9 लोग बह गए थे। इनमें से 7 लोगों को बचा लिया गया था। एक युवक नाव पलटने से पहले ही पाळ पर कूद गया। वहीं इस हादसे में एक पूर्व सरपंच नहीं मिले, जिनकी तलाश के लिए रेस्क्यू शुरू किया गया।
सवाई माधोपुर के सूरवाल बांध में नाव पलटी, VIDEO:9 लोग थे सवार, लोगों ने 3 को बचाया, मौके पर पहुंची SDRF-NDRF
जयपुर- दिल्ली और मुंबई रूट पर चलने वाली ट्रेनें प्रभावित: सवाई माधोपुर स्टेशन पर पटरियों पर पानी भर गया है। ऐसे में तीन ट्रेनों को रोका गया है। श्रीगंगानगर-कोट को देवपुरा, जयपुर-बयान को चौथ का बरवाड़ा और भगत की कोठी-इंदौर को वनस्थली निवाई स्टेशन पर रोक दिया गया था। इसके अलावा जयपुर-मुंबई को 60 मिनट और अजमेर-जबलपुर को 150 मिनट के लिए री-शेड्यूल किया गया।
शहर के निचले इलाकों में भरा पानी: सवाई माधोपुर के पुराने शहर के ब्रह्मपुरी, रैगर मोहल्ला, हम्माल मोहल्ला, अंसारी मोहल्ला सहित पल्ली पार की सभी कॉलोनी और मोहल्ला में पानी घरों में भर गया। वहीं भैरव दरवाजा स्थित गोपाल जी मंदिर पूरी तरह से पानी में डूब गया। यहां पर भैरव दरवाजा पर करीब साढ़े चार फीट पानी सड़क पर भरा हुआ है। रेलवे स्टेशन पर पटरियों पर पानी भर जाने से यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
सफारी का मिलेगा​ रिफंड: बारिश के चलते शुक्रवार सुबह रणथम्भौर में होने वाली टाइगर सफारी को कैंसिल कर दिया गया है। डीसीएफ ने बताया कि इसके लिए सभी टूरिस्ट और ड्राइवर को सूचना जारी कर दी गई है। सुबह की बुकिंग का रिफंड टूरिस्ट को कर दिया जाएगा।
बारिश से टूटा पुलिया: सवाई माधोपुर के नेशनल हाईवे 552 स्थित बोदल पुलिया तेज बारिश की वजह से क्षतिग्रस्त हो गया । ये नेशनल हाईवे टोंक से एमपी के चिरगांव की तरफ जाता है। पुलिया टूटने की वजह से यहां वाहनों की आवाजाही बंद कर दी थी।
फोटो में देखिए सवाई माधोपुर में कैसे बिगड़े बारिश से हालात
जिले में बारिश से जुड़े इनपुट, फोटो और वी​डियो के लिए पढ़ें लाइव ब्लॉग…
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News