Feedback
एकता कपूर के बैनर तले बनी फिल्म ‘द वन’ को पब्लिक ने मिक्स्ड रिव्यू दिए हैं. इसकी कहानी बिहार के वन देवी मंदिर से जुड़ी लोकगाथाओं पर बेस्ड है. फिल्म में छठ पूजा को भी फिल्माया गया है. एकता कपूर छठी मैया से जुड़ी आस्था को अपने हिट शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में लेकर आई हैं. स्मृति ईरानी के शो में छठ पूजा दिखाई गई है. तुलसी और उसके परिवार की महिलाओं ने मिलकर छठ पूजा की.
एकता के शो में छठ पूजा
‘क्योंकि..’ में वन मूवी की एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने कैमियो किया. वो मुश्किल समय में तुलसी को हौसला देने आईं. श्वेता ने तुलसी को कहा कि वो दिल से छठी मैया को याद करें फिर देखें कैसे चमत्कार होता है. तुलसी ने छठी मैया की पूजा अर्चना की. छठ पूजा की. एक और वीडियो एकता ने शेयर किया है जिसमें तुलसी के परिवार की सभी महिलाएं छठ पर्व मनाती हैं. फैंस ने एकता कपूर की तारीफ की है. उनका कहना है जिस तरह से एकता ने अपने शो में छठ पर्व को दिखाया है, उससे बिहार के लोक पर्व को लोगों से जोड़ा है. ये वीडियो देखकर फैंस भावुक हो रहे हैं. छठ गीत सुनकर उनके रोंगटे खड़े हो रहे हैं.
A post shared by EktaaRkapoor (@ektarkapoor)
गौरी प्रधान वीडियो में छठ पूजा करती दिख रही हैं. लाल पारंपरिक साड़ी में वो नजर आईं. उनके साथ को-एक्ट्रेस रावी गुप्ता और प्राची सिंह भी नजर आईं. सभी छठी मैया की भक्ति में रंगी हुई दिखीं. तीनों रेड साड़ी, पारंपरिक जूलरी में नजर आईं. सिर पर पल्लू रखा है. तीनों ने सिंदूर लगा रखा है. शो में रावी, दामिनी का रोल प्ले करती हैं. वहीं प्राची सिंह मुन्नी विरानी बनी हैं. वो शो में एक IPS ऑफिसर और तुलसी-मिहिर की बहू का रोल निभा रही हैं.
A post shared by EktaaRkapoor (@ektarkapoor)
गौरी, नंदिनी विरानी के रोल में फैंस का दिल जीत रही हैं. वो करण विरानी की पत्नी है. गौरी ने इंस्टाग्राम पर छठ पूजा की फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा- मेरी पहली छठ पूजा. शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ सीजन 2 को लोगों का बेशुमार प्यार मिल रहा है. 25 साल के गैप के बाद इसका दूसरा सीजन आया है. सालों बाद स्मृति ईरानी ने टीवी पर कमबैक किया है. शो में नए सितारों के बीच पुरानी स्टारकास्ट भी शामिल है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू