गुरुवार को यूरोप में कई यात्री विमानों को बम से उड़ाने की झूठी धमकियां मिलीं, जिसके बाद उन्हें बीच रास्ते में डायवर्ट करना पड़ा या आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी।
सांकेतिक तस्वीर)
यूरोप में कई विमानों को बम की झूठी धमकी मिली।
धमकियों के बाद विमानों की आपातकालीन लैंडिंग कराई गई।
फ्रांस, इटली, बेल्जियम और बुल्गारिया में घटनाएं हुईं।
डिजिटल डेस्क, पेरिस। गुरुवार को यूरोप के आसमान में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कई यात्री विमानों को बम से उड़ाने की झूठी धमकियों के बाद बीच रास्ते में ही डायवर्ट करना पड़ा या उनकी आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। पिछले एक हफ्ते में इस तरह की यह दूसरी बड़ी घटना है, जिसने यूरोपीय देशों की सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है।
बता दें कि इस सिलसिल में डबलिन से रोम जा रही एयरलिंगस की उड़ान संख्या EI402 को सुरक्षा कारणों से फ्रांस के एव्रेक्स एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारना पड़ा। यह जगह पेरिस से करीब 100 किलोमीटर पश्चिम में है।
इसके अलावा हेलसिंकी से रोम आ रहे फिनएयर के एक विमान को इटली की वायु सेना के फाइटर जेट्स ने अपनी निगरानी में लिया और रोम के फिमिसिनो एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया। जांच के बाद पुलिस को विमान में कुछ नहीं मिला।
इसके साथ ही बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स के जविएंतेम एयरपोर्ट पर पोलैंड की ‘LOT’ एयरलाइंस का विमान उतारा गया, जहां बाद में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। वहीं, बुल्गारिया में तीन विमानों को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी, जिनमें से दो सोफिया और एक प्लोवदिभ में उतरा।
खबर अपडेट की जा रही है…
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।