हिस्ट्री प्रदर्शनी में दिखा आजादी से पहले का इंडिया: स्टूडेंट्स के मॉडल में दिखी प्राचीन व मॉडर्न युग की झलक – Dainik Bhaskar

गोरखपुर के चरगांवा स्थित सेंट पॉल्स स्कूल में हिस्ट्री एक्जीबिशन का आयोजन किया गया।इसमे स्टूडेंट्स ने एक से बढ़कर एक मॉडल बनाए थे। जिसमे आजादी के पहले इंडिया और मॉडर्न युग की झलग दिखी। स्कूल में शनिवार को एग्जीबिशन लगाया गया था। जिसकी स्टूडेंट ने एक स
स्कूल के मीडिया प्रभारी अमित सिंह ने बताया- सेंट पॉल्स स्कूल के एक्टिविटी हॉल में शनिवार को सुबह 8 बजे से एग्जीबिशन लगाया गया। इसमे क्लास 6 से 8 तक के स्टूडेंट ने पार्टिसिपेट किया। इसके बारे में सभी स्टूडेंट्स को पहले ही बताया गया था। इसलिए एक सप्ताह पहले से ही सभी तैयारी कर रहे थे। हिस्ट्री एग्जीबिशन था। तो सभी ने पहले मम्मी पापा से आजादी के पहले के भारत की कहानी सुनी। इसके बाद उस सोच के साथ मॉडल बनाना शुरू किया।
स्कूल में स्टूडेंट्स के बनाए प्राचीन, मध्यकालीन और आधुनिक युग के मॉडल देख टीचर्स के साथ ही वहां पहुंचे पैरेंट्स भी हैरत में पड़ गए। मॉडल देखकर थोड़े समय के लिए उसमे खो गए। सभी स्टूडेंट्स ने एक से बढ़कर एक मॉडल तैयार किया था। इसके बाद टीचर्स बेस्ट मॉडल सेलेक्ट करने में भी सोच में पड़ गए।
यह एग्जीबिशन हिस्ट्री टीचर सपना गुप्ता के मार्गदर्शन में लगाया गया था। उन्होंने स्टूडेंट्स को हिस्ट्री पढ़ने के लिए प्रेरित किया। जिससे स्टूडेंट ने भी एक से बढ़कर एक मॉडल बनाए। सपना गुप्ता ने कहा- ऐसे एग्जीबिशन हर स्कूल में लगने चाहिए। इससे बच्चों को देश के इतिहास के बारे में जानकारी मिलती है। स्टूडेंट्स के प्रयास से यह एग्जीबिशन बहुत ही रोचक बन गया। सभी बच्चों ने मेहनत की। सभी बधाई के पात्र हैं।
सेंट पॉल्स स्कूल बेतियाहाता में भी बच्चों ने दिखाया टैलेंट
शनिवार को सेंट पॉल्स स्कूल के बेतियाहाता शाखा पर भी अपिशष्ट वस्तुओं का फिर से इस्तेमाल करने के विषय पर एग्जीबिशन लगाया गया। इसमे भी छोटे बच्चों ने अपना हुनर दिखाया। एग्जीबिशन में चीफ गेस्ट ज्योति सिंह और बीना सिंह ने अध्यक्षता करते हुए सभी बच्चों का उत्सावर्धन किया।
इरा एग्जीबिशन में क्लास 3 से 5 तक के बच्चों ने पार्टिसिपेट किया। बच्चों ने अपने टीचर्स के मार्गदर्शन में विभिन्न प्रकार के मॉडल प्रस्तुत किए। उनके बारे में विस्तार से बताया। जैसे वायु प्रदूषण, मिसाईल, अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष यान, वैक्यूम क्लीनर, सौर टार्च, क्रिकेट, फुटबाल, हाकी, लूडो, शतरंज, कैरम, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, वृक्ष संरक्षण ‌सौर मंडल, जल संरक्षण आदि।
इस अवसर पर प्रिंसिपल कैथरीन गांगुली ने कहा- हर स्टूडेंट के लिए स्कूल पढ़ाई के साथ उनकी प्रतिभा निखारने के लिए सबसे उपयुक्त स्थान है। हमारा निरंतर प्रयास होना चाहिए, स्टूडेंट विज्ञान और खेल कूद के क्षेत्र में नई सोच के साथ आगे बढ़ें।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News