10,999 रुपये में Infinix का धांसू फोन लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे ये फीचर्स – Bharat24live

Yuvraj Singh
Date: 08-10-26 15:39
बजट स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए Infinix ने Smart 20 सीरीज में नया मॉडल जोड़ दिया है. कंपनी ने भारत में Infinix Smart 20 HD लॉन्च किया है, जिसमें तेज 120Hz डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और डुअल स्पीकर जैसे फीचर्स दिए गए हैं. फोन की एक खास बात इसका Ultra Link फीचर भी है, जो मोबाइल नेटवर्क के बिना सीमित दूरी में कम्युनिकेशन की सुविधा देता है.
10,999 रुपये में आया नया स्मार्टफोन
Infinix Smart 20 HD की भारत में कीमत 10,999 रुपये रखी गई है. यह फोन 3GB RAM और 64GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में उपलब्ध है. इसे Flipkart और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है. कंपनी छह महीने की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी दे रही है. फोन को Sunlike Orange, Silver Dancer और Night Pulse कलर में पेश किया गया है.
120Hz स्क्रीन के साथ Unisoc T7250 चिपसेट
फोन में 6.67 इंच का HD पंच-होल डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल है. स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 700 निट्स तक की पीक HBM ब्राइटनेस सपोर्ट करती है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है. 3GB RAM को वर्चुअल RAM के जरिए 6GB तक बढ़ाया जा सकता है, जबकि स्टोरेज के लिए microSD कार्ड का सपोर्ट भी मौजूद है.
5000mAh बैटरी और IP64 सुरक्षा
Smart 20 HD में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W तक चार्जिंग सपोर्ट करती है. हालांकि बॉक्स में कंपनी 10W का चार्जर देती है. फोन Android 15 आधारित XOS 15.1 पर चलता है. डिवाइस को IP64 रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा प्रदान करता है.
8MP कैमरा और डुअल स्पीकर का साथ
कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के फ्रंट और रियर दोनों हिस्सों में 8MP कैमरा दिया गया है. रियर कैमरे में ऑटोफोकस के साथ Super Night, Dual Video, Vlog, Documents, Pro, Panorama और Time-Lapse जैसे मोड मिलते हैं. यह 30fps पर 2K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है. ऑडियो के लिए डुअल स्पीकर दिए गए हैं, जिनमें DTS सपोर्ट और 300 प्रतिशत तक Ultra Volume Mode मिलता है.
नेटवर्क न हो तो भी काम आएगा Ultra Link
Smart 20 HD का Ultra Link फीचर इसे दूसरे बजट फोन से अलग बनाता है. Bluetooth आधारित यह फीचर करीब 200 मीटर तक की दूरी में मोबाइल नेटवर्क के बिना कॉल, मैसेज, वॉयस नोट और तस्वीरें शेयर करने की सुविधा देता है. कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth, GPS और USB Type-C दिए गए हैं. कॉलिंग अनुभव बेहतर बनाने के लिए Smart NC, Standard NC समेत तीन नॉइस कैंसिलेशन मोड और Pure Voice टेक्नोलॉजी भी मिलती है.
ये भी पढ़ें: iPhone खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! Amazon Sale में iPhone 16 पर ₹18 हजार तक की बचत
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News